scriptइंग्लिश डिक्शनरी में मिलेगी खिचड़ी, अरे यार, चूड़ीदार, झिझकिए नहीं दम से बोलिए चाचा बुंदेलखंड़ी | English language day today English dictionary churidar are yar | Patrika News
सागर

इंग्लिश डिक्शनरी में मिलेगी खिचड़ी, अरे यार, चूड़ीदार, झिझकिए नहीं दम से बोलिए चाचा बुंदेलखंड़ी

इंग्लिश लैंग्वेज डे आज

सागरApr 23, 2018 / 10:45 am

गुलशन पटेल

English language day today English dictionary churidar are yar

English language day today English dictionary churidar are yar

सागर. बढ़ती आधुनिकता की दौड़ में भाषाई ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आपकी भाषा पर पकड़ कमजोर है तो आपको हर मंच पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। यूं तो हमारे बुंदेलखंड में बुंदेलखंडी के साथ हिंदी भी बहुतायत में बोली जाती है, लेकिन बीते कुछ सालों में अंग्रेजी बोलने वालों की संख्या में खासा इजाफा हुआ है। आज इंग्लिश लैंग्वेज डे पर हम आपको इसी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां बताने जा हैं।


इंग्लिश के विशेषज्ञ आरके पाण्डे बताते हैं कि अब हिन्दी के शब्दों को भी ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया जा रहा है। अब तक करीब ९०० शब्दों को डिक्शनरी में शामिल किया जा चुका है। इसमें अरे यार, चूड़ीदार, भेलपुरी और ढाबा जैसे शब्द भी हैं। इन्हें २०१७ में शामिल किया गया। वहीं इससे पहले अच्छा, चाचा, दीदी, और बच्चा शब्द के अलावा खिचड़ी, गुलाब जामुन और मिर्च मसाला भी शामिल किए जा चुके हैं। योग की लोकप्रियता दुनिया में बढऩे के साथ ही सूर्य-नमस्कार जैसे शब्द भी आज डिक्शनरी का हिस्सा हैं।
अंग्रेजी आना जरूरी
यदि आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है तो व्यवसाय की शानदार योजना रखने के बावजूद आप खुद को मैनेजमेंट के निचले स्तर पर खड़ा पाएंगे। आगे बढऩे के लिए हर स्तर पर इंग्लिश आना जरूरी होता जा रहा है। इसमें चाहे इंटरव्यू हो या प्रजेंटेशन। साथ ही रिपोर्ट-लैटर राइटिंग में तो यह अनिवार्य ही है।

अंतरराष्ट्रीय भाषा है अंग्रेजी
अंग्रेजी विश्व की पहली अंतरराष्ट्रीय भाषा है, इसे ५३ से अधिक देशों में बोला जा रहा है। इंग्लिश दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यत: भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। इसे रोमन लिपि में लिखा जाता है।
यहां बोलते हैं अंग्रेजी
संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फि जी, न्यूज़ीलैंड, समेत विश्व के ५३ देशों में अंग्रेली बोली जाती है।

शहर में अंग्रेजी
५० अंग्रेजी स्कूल हैं सागर शहर में
१० करीब कोचिंग संस्थान की संख्या
५० हजार लोग अंग्रेजी बोलने वाले

Home / Sagar / इंग्लिश डिक्शनरी में मिलेगी खिचड़ी, अरे यार, चूड़ीदार, झिझकिए नहीं दम से बोलिए चाचा बुंदेलखंड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो