script

जिले में 25 दिन में महज 2800 क्विंटल उड़द की हो सकी खरीदी

locationसागरPublished: Nov 16, 2018 03:53:34 pm

Submitted by:

manish Dubesy

चुनावी व्यस्तताओं के कारण समर्थन मूल्य की खरीदी पर नहीं ध्यान जिले के ६९ में से २४ केंद्रों पर अभी भी शुरू नहीं हो सकी खरीदी

Delay in urad purchase in district

Delay in urad purchase in district

सागर. प्रदेश में सबसे ज्यादा उपार्जन पंजीयन कराने वाले सागर जिले में समर्थन मूल्य की खरीदी में २५ दिन बाद भी गति नहीं आ सकी है। हालात यह हैं कि जिले में अभी तक महज २८३ किसानों से २८४२ क्विंटल उड़द की खरीदी ही हो सकी है, जबकि मूंग की खरीदी की बात करें तो अब तक केवल ११.५० क्विंटल की खरीदी केसली के एक खरीदी केंद्र पर हुई है। इस गति में तेजी लाने के लिए भी अब तक प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई विशेष प्रयास नहीं किए गए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि चुनावी व्यवस्तताओं के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी खरीदी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समर्थन मूल्य पर खरीदी के पंजीयन को लेकर जिले में केवल उड़द की खरीदी के लिए जिले में ८० हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराए थे। यही कारण था कि खाद्य विभाग ने ४० से बढ़ा खरीदी केंद्रों की संख्या ६९ कर दी थी, लेकिन अब जिम्मेदारों द्वारा की जा रही अनदेखी के कारण २५ दिन बाद भी जिले के सभी केंद्रों पर खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। खाद्य विभाग के अनुसार जिले के ४५ केंद्रों पर खरीदी हुई है, जबकि २४ पर तैयारी की जा रही है।
सर्वेयर की भी समस्या
उड़द, मूंग की खरीदी के लिए केंद्रों पर सर्वेयर का होना जरूरी, क्योंकि सर्वेयर द्वारा उपज की गुणवत्ता जांच के बाद ही खरीदी करने के निर्देश हैं, लेकिन जिले में कई एेसे केंद्र हैं जहां पर अभी तक सर्वेयर की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। एेसे में यदि कोई किसान केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचता भी है तो सर्वेयर न होने के कारण खरीदी नहीं की जा रही है।
सर्वर में तकनीकि खामी से पहले खरीदी में देरी हुई। कई जगह सर्वेयर न होने से भी समस्या आ रही है।
तुलेश्वर कुर्रे, सहायक खाद्य नियंत्रक

ट्रेंडिंग वीडियो