scriptवित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल | Aachar Sanhita Ullanghan in damoh by BJP Hindi News | Patrika News

वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल

locationसागरPublished: Oct 08, 2018 05:02:02 pm

Submitted by:

Samved Jain

प्रशासन प्रचार सामग्री हटाने तो बीजेपी घरों-घरों में लगाने में जुटी, पूछा तो जबाव मिला अनुमति है…

वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल

वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल

दमोह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश में ६ अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासन ने शहर में लगे पोस्टर, बैनर, प्रचार सामग्री हटाना शुरू कर दिए है, लेकिन कोई है जो अब भी बैनर, पोस्टर, पंपलेट चस्पा करने में लगा है। उन्हें आचार संहिता का डर भी नहीं, क्योंकि सत्तासीन दल के नेता है। जब पूछा गया क्यों भाई ऐसा क्यों? तो पार्टी जिलाध्यक्ष से जबाव मिलता है हमें घर-घर से अनुमति है कि घर के बाहर प्रचार सामग्री चस्पा कर दीजिए। कांग्रेस ने मामले की शिकायत की है।
वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल
बीजेपी के पदाधिकारी घूमकर ये अभियान चला रहे

ये नजारा आदर्श आचार संहिता लगने के दूसरे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया के विधानसभा क्षेत्र दमोह में देखने मिला है। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान चला रहे है। शनिवार से शुरू हुआ ये अभियान रविवार को आचार संहित लागू होने के बाद भी जारी रहा। महाजनसंपर्क अभियान के तहत शहर के हर वार्ड में घर-घर पहुंचकर शासन की योजनाओं का प्रचार करना है। खास बात है कि हर वार्ड में बीजेपी के पदाधिकारी घूमकर ये अभियान चला रहे है। प्रचार सामग्री बांटी और चस्पा की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो पीएस-सीएम और चुनाव चिन्ह लगे बैनर, पोस्टर लोगों के घरों के बाहर चस्पा किए जा रहे है। वह आचार संहिता की उल्लंघन की श्रेणी में आते है। जिसकी शिकायत कांग्रेस ने की है।
वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल
 

यह है नियम


चुनाव आयोग के नियम के अनुसार आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद से प्रत्याशियों के नामांकन फॉर्म भरने की दिनांक तक किसी भी प्रकार का प्रचार नहीं किया जा सकता। पार्टी और योजनाओं का प्रचार करते फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर इस दौरान पूरी तरह प्रतिबंधित रहते है। इसके लिए कोई अनुमति प्रदान नहीं कर सकता है। करता भी है तो यह उल्लंघन है। नामांकन के बाद प्रचार सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाता है।
वित्त मंत्री की विधानसभा में भाजपा कर रही आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन, प्रशासन के ये हाल

इनकी सुनें

देवनारायण श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष : महाजनसंपर्क अभियान के तहत हम शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे है। लोगों की अनुमति से उनके घरों के बाहर पोस्टर, पंपलेट चिपकाए जा रहे है। हां, जानकारी है आचार संहिता लग गई है।

रविंद्र चौकसे, रिटर्निंग ऑफीसर दमोह : प्रत्याशियों के नामांकन भरने के साथ ही उनके खाते में खर्चे जोड़े जाएंगे। फिलहाल आचार संहिता लगते ही शहर से प्रचार सामग्री हटाने का काम चल रहा है। भाजपा घरों में अनुमति लेकर भी प्रचार सामग्री चस्पा कर रही है तो गलत है। मौके पर जाकर सामग्री हटवाता हूं। साथ ही कार्रवाई की जाएगी।

अजय टंडन जिलाध्यक्ष कांग्रेस दमोह : कांग्रेस को इसकी जानकारी लगते ही शिकायत की गई थी। वार्डों में भी प्रचार सामग्री निकलवाने के लिए चुनाव अधिकारी से शिकायत की गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो