scriptस्वच्छता संदेश के लिए महिलाएं बनाएंगी लोकचित्र पेंटिंग, सरकार 30 हजार रुपए देगी पुरस्कार | Women will make folk painting for sanitation message | Patrika News

स्वच्छता संदेश के लिए महिलाएं बनाएंगी लोकचित्र पेंटिंग, सरकार 30 हजार रुपए देगी पुरस्कार

locationरीवाPublished: Aug 24, 2019 12:33:10 pm

Submitted by:

Rajesh Patel

जिले की ग्राम पंचायतों के सरकारी भवनों में उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाली महिला प्रतिभागियों को 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर एक से लेकर 30 हजार रुपए तक पुरस्कृत कर करेगी सम्मान

Women will make folk painting for sanitation message

Women will make folk painting for sanitation message

रीवा. जिले की पंचायतों में पांच हजार से ज्यादा लोकचित्र की पेंटिंग बनाई जाएंगी। स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए संदेश देने वाली पेंटिंग को पंचायतों में समूह की महिलाएं बनाएंगी। इसके लिए पहले उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर गांव में शासकीय भवनों यानी स्कूल, पंचायत भवनों में लोकचित्र की रंगबिरंगी पेंटिंग बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाली महिलाओं को एक हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक नकद पुरस्कार से सम्मानित करेगी।
पंचायतों के सरकारी भवनों में बनाएंगे चित्र कलाएं
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत जिले में एक सिंबर से स्वच्छता का संदेश देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार पंचायतों की सेहत सुधारने स्वाच्छता का संदेश लोकचित्र पेंटिंग के माध्यम से देगी। पंचायत स्तर पर स्कूल, आंगड़बाड़ी, पंचायत भवन सहित चार सरकारी भवनों में लोकचित्र पेटिंग बनाई जाएंगी। प्रत्येक पंचायतों में चार पेटिंग बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम की ओर से समूह की महिलाओं को लोकचित्र पेंटिंग बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले की 827 पंचायतों में बनेगी पेंटिंग
३० अगस्त तक ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। एक से ३० सितंबर तक जिले की ८२७ ग्राम पंचायतों में पेंटिंग बनाई जाएंगी। इसके अलावा ब्लाक व जनपद स्तर पर भी पेंटिंग बनाने के लिए कलाकार चयन किए गए हैं। पंचायतों और ब्लाक स्तर पर सरकारी भवनों को मिलाकर करीब पांच हजार लोकचित्र की पेंटिंग बनाई जाएंगी। पंचायतों में पेटिंग बनाने के लिए पांच हजार समूहों में से महिलाओं का चयन किया जाएगा। जिला पंचायत सीइओ अर्पित वर्मा ने योजना को अमली जमा पहनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सोंपी है।
जनपद से लेकर राज्य स्तर पर मिलेगा पुरस्कार
स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक फरहत जैब ने बताया कि पंचायतों में स्वच्छता संदेश देने के लिए लोकचित्र पेंटिंग बनाई जाएंगी। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाली महिला को जिला, जनपद और राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
फैक्ट फाइल
पुरस्कार राज्य जिला जनपद
प्रथम 30,000 7,000 3,000
द्वितीय 20,000 5,000 2,000
तृतीय 10,000 3,000 1,000

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो