नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस क्षेत्र में मुझे जगह-जगह सुनने को मिल रहा है कि इस सरकार से किसान, मजदूर, नौजवान सभी दुखी हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब सभी दुखी हैं तो भाजपा जीत कैसे जाती है। उन्होंने कांग्रेसियों से कहा जनता के सुख दु:ख में शामिल हों। प्रदेश में पुन: बहुत बड़ा बदलाव होना है। कांग्रेस अपने पुराने वचन पत्र के साथ मैदान में उतरेगी। सरकार गिर जाने से जो वादे पूरे नहीं हुए इस बार पूरे किए जाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल के निज निवास पहुंचकर चाय पर युवाओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधों में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि 2023 में युवा व छात्र हितेषी कांग्रेस की सरकार बने। ऐसे में युवाओं को आगे आकर अपने अधिकारों के साथ समाज के अन्य वर्गों के अधिकारों की भी लड़ाई लडऩी होगी।