scriptजानिए ऐसा क्या हुआ कि, रिटायर्ड फौजी ने आरक्षक पर पिस्टल से कर दिया हमला | Retired army attacked to policeman | Patrika News

जानिए ऐसा क्या हुआ कि, रिटायर्ड फौजी ने आरक्षक पर पिस्टल से कर दिया हमला

locationरीवाPublished: Mar 23, 2019 06:49:06 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चोरहटा थाने के बहुरीबांध में हुई घटनाए पुलिस बल पहुंचा

murder

Retired army attacked the reserve with pistol

रीवा. इवेंट पर गए डायल हंड्रेड वाहन में पदस्थ आरक्षक पर रिटायर फौजी ने पिस्टल के बट से हमला कर दिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसने रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया है। घटना चोरहटा थाने के बहुरीबांध की बताई जा रही है।
नशे की हालत में उपद्रव
गुरुवार को यहां से डायल 100 को फोन गया था जिस पर चोरहटा थाने की गाड़ी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वाहन पदस्थ आरक्षक शशीरमन साहू 31 वर्ष निवासी चोरहटी घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान वहां पर रिटायर फौजी नशे की हालत में उपद्रव कर रहा था। उसको आरक्षक ने समझाइश देकर शांत करवाने का प्रयास किया तो आरोपी भड़क गया। वह अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल लिए हुए था। पिस्टल निकाल कर उसने बट से आरक्षक पर हमला कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान मौजूद स्टॉफ ने बीचबचाव कर आरक्षक की जान बचाई। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने भी विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और आरोपी रिटायर फौजी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ने जप्त कर ली है। पकड़ा गया आरोपी काफी नशे में था और गांव में उपद्रव कर रहा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो