scriptमां की बेटों ने मिलकर बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | Mother's killed by sons | Patrika News

मां की बेटों ने मिलकर बेरहमी से कर दी हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

locationरीवाPublished: Jul 15, 2019 06:26:44 pm

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनियां गांव की घटना
 

Mother's killed by sons

Mother’s killed by sons

रीवा. जिस मां ने जन्म दिया और खून-पसीना एक कर पाला-पोषा उसी का जीवन बच्चों ने समाप्त कर दिया। वजह सच हो या झूठ लेकिन ये कलयुगी बेटों ने जो किया उससे पूरा समाज सन्न है। बात सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनियां गांव की कर रहे हैं। जहां जादू-टोना के शक में कलेजे के टुकड़ों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि जिसने देखा और सुना उनका कलेजा कांप उठा। दो बेटों द्वारा मां की निर्मम हत्या की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना चितरंगी थाना क्षेत्र के बसनियां गांव की है। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसनियां गांव में शनिवार को जादू-टोना के शक में ऐसा मोड़ आ गया कि कलयुगी बेटों ने मां की ही जान ले ली। आरोपियों ने बिट्टी देवी (62) पति हृदयलाल सिंह गोंड़ को पत्थर व मूसर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित कर दिया। इधर, ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक-एक कर आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपियों में पुलिस ने दो सगे भाइयों में क्षत्रपाल सिंह और राय सिंह गोंड़ पिता हृदयलाल सिंह व पड़ोस के बजरंगी सिंह गोंड़ व बेटा क्षत्रपाल सिंह गोंड़ को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों ने मिलकर हत्या की। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जादू टोना से प्रताडि़त था बेटा
पुलिस ने बताया है कि आरोपी क्षत्रपाल सिंह गोंड़ लंबे समय से जादू-टोना से पीडि़त था। कई जगह झाड़-फूंक कराने के बाद उसे अपनी मां पर शक हो गया था। जिसके चलते उसने मां की हत्या करने को ठन लिया। हत्या करने में आरोपी ने अपने भाई व पड़ोसियों का सहयोग लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने बुर्जुग महिला को पत्थर व मूसर से तडफ़ा-तडफ़ाकर मारा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो