script

मध्यप्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने सरकार को घेरा

locationरीवाPublished: Jan 20, 2019 02:41:16 am

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध
 

rewa

rewa

रीवा. प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इंदौर में व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या एवं मंदसौर में नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण निर्मित है। हर जिले में प्रतिदिन कोई न कोई घटना हो रही है। इसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश सहित रीवा में भी जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
इस दौरान लोकसभा चुनाव संचालन संयोजक वीरेंद्र गुप्ता, लोकसभा सह संयोजक प्रबोध व्यास, नगर अध्यक्ष दीनानाथ वर्मा, नगर निगम स्पीकर सतीश सोनी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक शास्त्री, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र गुप्ता, रिपुदमन सिंह, प्रेमप्रकाश पांडेय, रविकांत मिश्र, अस्वनी शर्मा, सीएल रावत, राजेन्द्र शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव, शिवम द्विवेदी, देवांशु मिश्र, मनोज सिंह, नीरज पटेल, मनीष श्रीवास्तव, मुक्ति राय, शरद साहू, शेखर सचदेव, सच्चिदानंद तिवारी, उपेन्द्र चंद्र दुबे सहित अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
सरकार आते ही आया यूरिया का संकट
सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के शासन काल में यूरिया का संकट इतना नहीं आया जितना कांग्रेस की सरकार आते ही दिखने लगा। मिश्रा ने कहा कि यूरिया की तंगी कांग्रेस सरकार के कुशासन का नतीजा है। आज किसान यूरिया के लिए लाइन लगा रहा है इसके बावजूद भी यूरिया नहीं मिल रही है। जबकि केन्द्र सरकार द्वारा मप्र सरकार की मांग अनुरूप यूरिया भेज रहा है। इस समय रीवा जिले में यूरिया की कालाबाजारी जमकर हो रही है, जिससे किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो