scriptपाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस ने की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक | Kamal Nath says biggest surgical strike by Congress against Pakistan | Patrika News

पाकिस्तान के खिलाफ कांग्रेस ने की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

locationरीवाPublished: Apr 14, 2019 01:41:28 am

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मुख्यमंत्री कमलनाथ
 

rewa

rewa

रीवा. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, देश में मोदी के खिलाफ जो अंडर करंट है उसे आम जन तक पहुंचना है। राष्ट्रवाद की बातें करने वाली भाजपा व मोदी बताएं कि उनकी पार्टी में कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। इससे पहले भी देश सुरक्षित हाथों में था और पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ने की है। यह बातें आप को लोगों तक पहुंचाना है। लोकसभा चुनाव में 91 सीटों में जो रिपोर्ट यूपी एवं अन्य राज्यों से आई है उससे भाजपा घबराई हुई है। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार देरशाम यहां पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बारिश के कारण उन्होंने हवाई पट्टी के पास स्थित होटल के हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में रीवा जिले की आठों सीटों हम हारे हैं। इस हार पर आत्मचिंतन कर लोकसभा में जीत दर्जकर इतिहास रच अब इस कलंक को मिटाना है। कांग्रेस सरकार ने जो काम १०० दिनों में किए उन्हें बताना है। साथ ही भाजपा के झूठ को आमजन के सामने लाना है। इस दौरान मंत्री कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, पूर्व सांसद देवराज सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित रहे।
व्यवस्था बनाने स्वयं उतरे

बारिश के कारण चोरहटा हवाई पट्टी के बगल में बना कार्यक्रम स्थल का टैंट गिर गया। आनन-फानन में चंद्रलोक होटल में कार्यक्रम हुआ है। कमलेश्वर पटेल व्यवस्था बनाने में लगे रहे, लेकिन अव्यवस्था देख कमलनाथ ने स्वयं आगे व व्यवस्था बनाई, इसके बाद सम्बोधित किया।

rewa
आंधी से गिरा कांग्रेस का मंच, हाइवे पर लगा जाम
रीवा. कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए हवाई पट्टी के बगल में मुख्यमंत्री के लिए बनाया गया मंच दोपहर ३ बजे अचानक बारिश शुरू आंधी के चलते गिर गया। इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे हादसा टल गया। इस घटना को कमलनाथ की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
वहीं बारिश के बाद सड़क में वाहनों के खड़े होने से रीवा-सतना एवं रीवा-जबलपुर मार्ग में जाम लग गया। पानी गिरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए। आड़े-तिरछे वाहन खड़े होने से सड़क पर जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक सतना-रीवा एवं जबलपुर-रीवा मार्ग बाधित रहा। जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को घंटों मशक्श्त करनी पड़ी तब कहीं जाकर जाम खुला। जहां कार्यक्रम स्थल बनाया गया था, वहां आसपास वाहन पार्किंग नहीं होने से यह स्थिति निर्मित हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो