scriptजवारा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा | Eight injured in road accidents | Patrika News

जवारा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा

locationरीवाPublished: Apr 20, 2019 01:46:10 am

Submitted by:

Balmukund Dwivedi

चोरहटा थाने के सांव गांव में हुआ हादसा, तीन की हालत गंभीर
 

Eight injured in road accidents

Eight injured in road accidents

रीवा. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। सिरमौर थाने के पडऱी गांव से जवा विसर्जन करने के लिए दो दर्जन लोग मैहर मां शारदा मंदिर गए हुए थे। वहां से जवारा विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालु वापस अपने घर लौट रहे थे। सांयकाल करीब सात बजे ट्रैक्टर जब चोरहटा थाने के सांव गांव के समीप पहुंचा तभी अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार करीब आठ लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवा दिया। तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने चालक सत्यम सिंह बघेल निवासी पडऱी थाना सिरमौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो