scriptबड़ी खबर: थोड़ी देर में MP की 6 सीटों पर ‘जीत का मंत्र’ फूंकने आ रहे राहुल गांधी | Lok Sabha Elections 2024 : Rahul Gandhi coming to hold meeting in Satna/Rewa | Patrika News
रीवा

बड़ी खबर: थोड़ी देर में MP की 6 सीटों पर ‘जीत का मंत्र’ फूंकने आ रहे राहुल गांधी

Lok Sabha Elections 2024 : सतना में सभा कर सतना सहित रीवा सीट को भी पार्टी के पक्ष में साधने का प्रयास करेंगे….

रीवाApr 21, 2024 / 11:37 am

Ashtha Awasthi

Lok Sabha Elections
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव का पहला चरण होने के बाद अब नेताओं ने दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डेढ़ घंटे का समय विंध्य में बिताएंगे। सतना में सभा कर सतना सहित रीवा सीट को भी पार्टी के पक्ष में साधने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही खजुराहो सीट पर भी फोकस रहेगा।

रीवा सीट को साधने की कोशिश

राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के दौरान भी सभा के लिए सतना आए थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा विजयी हुए थे। सिद्धार्थ कुशवाहा अब लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। राहुल की यह सभा रीवा सीट को साधने वाली भी होगी, जहां नीलम मिश्रा कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। सतना में राहुल गांधी का जो प्रस्तावित कार्यक्रम है उसके अनुसार वे खजुराहो से हेलीकॉप्टर से आकर जनसभा के लिए सीधे बीटीआई मैदान में पहुंचेंगे।
इस सीट पर कांग्रेस से दूसरी बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला यहां से भाजपा के चार बार के लोकसभा सदस्य गणेश सिंह से है। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष बताया जा रहा है। लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में सिद्धार्थ कुशवाहा ने सतना विधानसभा सीट से गणेश सिंह को हराया था, इसलिए लड़ाई और रोचक हो गई है।

पहले भी आ चुके हैं एमपी

इससे पहले राहुल गांधी ने पहले चरण की सीट मंडला और जबलपुर में एक ही दिन में जनसभा को संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने सतना में जनसभा को संबोधित किया था। राहुल की यहां सभा से सतना के अतिरिक्त रीवा लोकसभा सीट को भी साधने की कोशिश है।

Home / Rewa / बड़ी खबर: थोड़ी देर में MP की 6 सीटों पर ‘जीत का मंत्र’ फूंकने आ रहे राहुल गांधी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो