scriptकथक नृत्य व लावणी के सूफी भजनों ने बांधा समां | Artists fantastic performance to the cultural program | Patrika News

कथक नृत्य व लावणी के सूफी भजनों ने बांधा समां

locationरीवाPublished: Jul 21, 2019 04:41:06 pm

Submitted by:

Vedmani Dwivedi

यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस पर पं. शंभूनाथ शुक्ल सभागार में दी शानदार प्रस्तुति

Artists fantastic performance to the cultural program

Artists fantastic performance to the cultural program

रीवा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस पर पं.शंभूनाथ शुक्ल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर करीब दो बजे हुई। जिसमें बीएएलएलबी की छात्रा मुस्कान सिंह राठौर ने कत्थक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को खूबसूरत बना दिया। कार्यक्रम देखने पहुंचे ऑडियंस ने मुस्कान के कथक नृत्य की खूब सराहना की। ऑडियंस का रिस्पॉन्स रोमांचक रहा। इसी प्रकार स्टूडेंट लावणी येंगल ने सूफी भजन की प्रस्तुति देकर ऑडियंस की खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने लावणी की कला एवं प्रतिभा को सराहा। लावणी ने अपने सुमधुर प्रस्तुति से ऑडियंस का मन मोह लिया। कलाकारों ने करीब घंटे भर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किए लोकगीत
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो.श्रीकांत मिश्र ने कहा कि, लोकगीत सांस्कृति कार्यक्रमों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। ऐसे में इसकी प्रस्तुति आवश्यक है। स्टूडेंट्स रागिनी एवं स्वाती ने बघेली लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में जान फूंक दी। ऑडियंस ने लोकगीत का खूब आंनद उठाया। तालियां बजाकर कलाकरों का उत्साह वर्धन किया। अन्य प्रस्तुतियों में स्वाति त्रिपाठी, इशिका पाण्डेय एकल गायन प्रस्तुत किया।

संगीत की धुन पर योग की प्रस्तुति
स्टूडेंट्स ने संगीत की धुन पर योग की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ समूह एवं एकल नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। रोसनी तिवारी ने एकल नृत्य में सोलो डांस प्रस्तुत किया। कलाकरों में साक्षी सिंह, रागिनी त्रिपाठी, आयुषी शुक्ला, दीप्ति त्रिपाठी, जूही गर्ग, शिवानी द्विवेदी, पल्लवी सिंह शामिल रहीं। इसके साथ ही शिप्रा सिंह, राखी द्विवेदी, सोनम उर्मलिया, आरजू ङ्क्षसह, अदिति सिंह, मुस्कान वर्मा, मान्सी सिंह, मंजुला, जया, रागिनी, प्रतिमा, अश्विनी, विकास, शशाक सागर, राम मिलन, विजय बहादुर, रिसिका, आयुष मोटवानी ने कार्यक्रम में पार्टिसिपेट किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो