scriptफसल बीमा के नाम पर छले जा रहे अन्नदाता, किश्त जमा करने के बावजूद किसानों का है बुरा हाल | Agriculture Kharif: Farmar in Rewa do not get benefit crop insurance | Patrika News

फसल बीमा के नाम पर छले जा रहे अन्नदाता, किश्त जमा करने के बावजूद किसानों का है बुरा हाल

locationरीवाPublished: Sep 10, 2018 01:33:18 pm

Submitted by:

Ajeet shukla

नहीं मिल रहा बीमा राशि…

Agriculture Kharif: Farmar in Rewa do not get benefit crop insurance

Agriculture Kharif: Farmar in Rewa do not get benefit crop insurance

रीवा। फसल बीमा किसानों के लिए छलावा बनकर रह गया है। किसानों को बीमा राशि के हो रहे भुगतान की प्रक्रिया को देखने से कुछ ऐसा ही जान पड़ रहा है। किसानों से भले ही बोवनी के वक्त बीमा की किश्त वसूल कर ली जाती है, लेकिन दावेदारों को भुगतान महीनों बाद होता है। खरीफ 2017 की साल भर बाद आई आधी-अधूरी राशि इसका जीता जागता उदाहरण है।
किसानों को अभी नहीं मिली फसल बीमा की राशि
खरीफ 2017 में फसल बीमा कराने वाले उन किसानों की बीमित राशि अब बैंकों को मिली है, जिन्होंने दावा किया है। आधे-अधूरे किसानों के लिए आई ज्यादातर राशि अभी बैंकों में ही है। किश्त जमा करने वाले उन किसानों को भी अभी बीमा राशि नहीं मिली है, जिनके लिए कंपनी ने जारी कर दिया। किसान जहां रकम खाते में आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बैंक अधिकारी प्रक्रिया का हवाला देकर कई दिनों से भुगतान लंबित रखे हैं।
अभी केवल 6711 किसानों की आई राशि
अधिकारियों की माने तो कंपनी की ओर से अभी केवल 6711 किसानों के लिए बीमा राशि जारी किया है। जबकि बीमा राशि का दावा करने वाले किसानों की संख्या 11268 बताई जा रही है। दावेदारों के लिए करीब 17.97 करोड़ रुपए की बीमा राशि जारी होना है, लेकिन कंपनी की ओर से अगस्त में केवल 6711 किसानों के लिए 11.33 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। गौरतलब है कि फसल बीमा योजना के तहत किश्त जमा करने वाले किसानों की संख्या खरीफ 2017 में 29960 रही है।
रबी की फसल का अभी जिक्र ही नहीं
खरीफ 2018 की फसल के बाद अब रबी 2018 की बोवनी शुरू होने वाली है, लेकिन अभी तक रबी 2017 के फसल बीमा का कोई जिक्र ही नहीं है। रबी 2017 में फसल बीमा कराने वाले किसानों की संख्या 34182 है। अधिकारियों की माने तो अभी खरीफ 2017 के बीमा राशि के भुगतान में ही दो से तीन महीने लगेंगे। रबी 2017 के फसल बीमा राशि की बात ही नहीं करिए। रबी 2017 के भुगतान में कम से कम छह महीने लगने तय हैं।
खरीफ 2017 फसल बीमा का हाल
29960 किसानों का हुआ फसल बीमा
11268 किसानों का मंजूर हुआ क्लेम
17.97 करोड़ रुपए राशि की मिली स्वीकृति
6711 किसानों के लिए जारी हुआ राशि
11.33 करोड़ रुपए वितरण को आया
18692 किसान किश्त देने के बाद नाउम्मीद
4557 किसानों को राशि मिलने की उम्मीद
6.64 करोड़ रुपए राशि जारी होना बाकी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो