scriptविंध्य में यहां से गुजरेगा राहुल गांधी का रोड शो, रूट तय, पहली बार ऐसी तैयारी | Rahul Gandhi roadshow in madhya pradesh, Root fixed | Patrika News

विंध्य में यहां से गुजरेगा राहुल गांधी का रोड शो, रूट तय, पहली बार ऐसी तैयारी

locationरीवाPublished: Sep 22, 2018 07:35:31 pm

Submitted by:

Manoj singh Chouhan

हर सौ मीटर पर तैनात रहेंंगे बड़े नेता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी

rewa

rewa

रीवा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विंध्य में चुनावी बिगुल चित्रकूट से फूंकेंगे। कामतानाथ मंदिर में 27 सितंबर को दर्शन करने के बाद रोड शो करेंगे। राहुल गांधी के रोड शो की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जारी की है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रीवा आगमन को लेकर शहर कांग्रेस की तैयारी बैठक आयोजित की गई। स्थानीय राजनिवास सर्किट हाउस में हुई बैठक में रोड शो के रूट पर चर्चा हुई। स्वागत किस तरह से किया जाएगा, इसकी रूपरेखा बनाई गई। साथ ही कांग्रेस से जुड़े संगठनों को अलग-अलग स्थान पर स्वागत करने के लिए जवाबदेही सौंपी गई है।
विंध्य में भ्रमण का यह होगा रूट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के कार्यालय से राहुल गांधी के रोड शो का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें बताया है कि राहुल गांधी 27 सितंबर को सुबह 8 बजे भोपाल से स्पेशल प्लेन से चलकर सुबह 10 बजे इलाहाबाद पहुंचेंगे। यहां से 10.40 बजे हेलिकॉप्टर से चलकर वे चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। 11.10 बजे चित्रकूट पहुंचकर कामतानाथ के दर्शन करेंगे। 12 .50 बजे चित्रकूट से चलकर 1.10 बजे सतना पहुंचेंगे। यहां पर लंच करने के बाद 2.10 बजे कांग्रेस नेताओं की बैठक लेंगे। सतना से दोपहर 3.15 बजे बस से रीवा के लिए रवाना होंगे। रीवा में राहुल गांधी का रोड शो सायं को पहुंचेगा। शहर में शाम 5 बजे जय स्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद स्टेच्यू चौक, हास्पिटल चौराहा, अमहिया होते सिरमौर चौराहे के पास कृष्णा-राजकपूर आडिटोरियम के सामने सद्भावना सभा होगी। इसके बाद वह राजनिवास में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच कुछ सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के लोगों से भी मिलने का कार्यक्रम तय किया गया है।
28 को रीवा में रहेगा कार्यक्रम

रात्रि विश्राम के बाद 28 सितंबर को सुबह राजनिवास में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए निकलेंगे। 11 बजे बस से राहुल गांधी शाहपुर मोड़, बरौं से बैकुंठपुर में दोपहर 1 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद देवास होते हुए 3.25 बजे लालगांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेगें। यहां से त्योंथर विधानसभा के चुनरी गांव में शाम 4.45 बजे सभा होगी। यहां से 5.30 बजे हेलिकॉप्टर से इलाहाबाद के लिए राहुल गांधी रवाना हो जाएंगे।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे

करीब डेढ़ दिन के रीवा जिले में कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी रीवा, सिरमौर, सेमरिया, मनगवां एवं त्योंथर क्षेत्रमें पहुंचेंगे। यह पहला अवसर होगा जब बड़े राष्ट्रीय दल का प्रमुख नेता एक साथ में इतने स्थानों तक पहुंचेगा। इसकी तैयारी के लिए हर विधानसभा क्षेत्रके नेताओं की कमेटी गठित की गईहै।
स्वागत की तैयारी
किसान कांग्रेस ने भी स्वागत की तैयारी की है। प्रदेश महामंत्री राजेश मिश्रा ने बताया कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा और रीवा आगमन पर सिरमौर चौराहे में स्वागत किया जाएगा। मझियार ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया, मंडलम कमेटियों के साथ बैठक कर तैयारी प्रारंभ कर दी है।
rewa
हर सौ मीटर की दूरी पर प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे

शहर में चोरहटा से लेकर सिरमौर चौराहे तक रोड शो में हर सौ मीटर की दूरी पर प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक मेंं संभागीय पर्यवेक्षक दीपक पाठक, जिला पर्यवेक्षक विधि सिंह एवं मनोज त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम को लेकर अपनी बात कही। बताया गया कि राहुल गांधी का दो दिन का कार्यक्रम मिलना और रात्रि विश्राम रीवा के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं को नईऊर्जा मिलेगी।इस कार्यक्रम को संकल्प यात्रा का नाम दिया गया है।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कविता पांडेय, डॉ. मुजीब खान, राजेन्द्र शर्मा, लखनलाल खण्डेलवाल, मकदूम खान, शिव प्रसाद प्रधान, जयंत खन्ना, बिन्द्रा प्रसाद, बृजभूषण शुक्ला, अजय मिश्रा, शहीद मिस्त्री, विनोद शर्मा, मुस्तहाक खान, सज्जन पटेल, धनेन्द्र सिंह बघेल, कुंवर सिंह, राजेन्द्र सिंह कटहा, शहर एवं जिला केपी सिंह, असफाक अहमद, मनोज अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष अनिल मिश्रा, दिवाकर द्विवेदी, मनीष नामदेव, एनएसयूआई अध्यक्ष अनूप सिंह चन्देल, मंजुल त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, रामायण गौतम, अमृतलाल मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो