script

पुनः जारी होंगे RRB Group D Results! रेलवे भर्ती परीक्षा में कई अभ्यर्थियों को मिले 100 से अधिक मार्क्स

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2019 11:29:15 am

Submitted by:

Deovrat Singh

RRB Group D Result 2018

RRB Group D Result 2018

RRB Group D Result 2018

RRB Group D Result CBT 2018 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी सीबीटी परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में नॉर्मलाइजेशन को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संशय बना हुआ है। देखा जाए तो यह प्रक्रिया सही भी है। लेकिन कुछ जगहों पर यह गलत भी साबित हो रही है। कुछ अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिन्होंने परीक्षा में इस प्रक्रिया के तहत 100 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे अभ्यर्थी की अंकतालिका सोशल मीडिया पर तेजी से वाइरल हो रही है। परिणाम बहुत ही चौंकाने वाले साबित हुए हैं। जिन अभ्यर्थियों के 46 प्रतिशत अंक का अनुमान लगाया गया था उन्हें 70 से ऊपर अंक मिले हैं , और जिन्हे 70 अंक मिले थे वे नॉर्मलाइजेशन में कुछ नहीं मिला। देखा जाए तो ग्रुप डी की फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी नहीं की गई थी। अभ्यर्थियों को उनके अंक भी नॉर्मलाइजेशन से पहले नहीं दिखाए गए थे।
आरआरबी जल्द ले सकता है निर्णय
परिणामों को लेकर जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड संज्ञान ले सकता है। परिणामों में हुई गड़बड़ी को लेकर इन्हे बोर्ड सही करेगा या फॉर्मूले को लेकर अभ्यर्थियों को आश्वस्त करेगा। आपको बता दें कि ग्रुप C के परिणामों को भी संशोधित करके जारी किया गया था। चंडीगढ़ के एक अभ्यर्थी को 100 में से 109 अंक मिले हैं। पटना के एक अभ्यर्थी को 102.71 अंक हासिल हुए हैं। अजमेर भर्ती बोर्ड के एक अभ्यर्थी को 111 अंक हासिल हुए हैं। परिणामों को संशोधन करने का अधिकार भर्ती बोर्ड के पास हैं। जल्द ही परिणामों और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड संशोधित परिणाम भी जारी कर सकता है। फिलहाल ऐसा कोई नोटिफिकेशन अभी तक बोर्ड ने जारी नहीं किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो