scriptJAC Result 2024: क्या आज जारी होंगे 12वीं झारखंड बोर्ड के नतीजे?…जानिए  | Jharkhand Board Result 2024: Will the 12th Jharkhand Board results be released today? ... know | Patrika News
रिजल्‍ट्स

JAC Result 2024: क्या आज जारी होंगे 12वीं झारखंड बोर्ड के नतीजे?…जानिए 

झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में पिछले साल 95.97 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जल्द ही इस बार के परिणाम भी जारी होने वाले हैं।

रांचीApr 26, 2024 / 05:05 pm

Shambhavi Shivani

JAC Result 2024
झारखंड 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं। ऐसे छात्र जिन्होंने इस साल परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। बता दें कि झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी हुआ था। इस साल 10वीं का रिजल्ट 90.39 % प्रतिशत रहा। 

कब आएगा रिजल्ट (Jharkhand Board Result 2024) 

झारखंड बोर्ड कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स के रिजल्ट एक ही दिन जारी कर सकता है। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पिछले साल पहले साइंस बोर्ड का परिणाम जारी हुआ था, जिसके बाद ऑर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का। जैक इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में 94,433 छात्र शामिल हुए थे, वहीं कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं खबरों की मानें तो इस बार 30 अप्रैल तक परिणाम आ सकते हैं। 
यह भी पढ़ें

मार्कशीट को लेकर बड़ा अपडेट, छात्र ध्यान दें

पिछले साल कैसा था 12वीं झारखंड बोर्ड रिजल्ट (Jharkhand Board Result 2023)

झारखंड बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में पिछले साल 95.97 फीसदी बच्चे पास हुए थे। जबकि साइंस स्ट्रीम में 92.16 लड़के और 92.24 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं। वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 92.75 फीसदी रहा था। 

 ऐसे चेक करें रिजल्ट (Jharkhand Board Result 2024) 

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 

इसके बाद होम पेज पर ‘JAC 12th result 2024 Science, Arts, Commerce’ के लिंक पर क्लिक करें 

अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें 
12वीं का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 

भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें 

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट 

क्या आप जानते हैं? यदि वेबसाइट क्रैश हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपना रिजल्ट SMS की मदद से भी देख सकते हैं। 
मोबाइल फोन के मैसेज ऐप पर जाएं 

जिस स्ट्रीम का रिजल्ट देखना हो, उसका डिटेल टाइप करें जैसे कि ‘JAC 12th Science Result’ 

इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें और मैसेज को 56263 पर भेज दें 
थोड़ी देर बाद रिजल्ट आपके फोन पर आ जाएगा

Home / Education News / Results / JAC Result 2024: क्या आज जारी होंगे 12वीं झारखंड बोर्ड के नतीजे?…जानिए 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो