scriptआज का राहुकाल और चौघडि़ए | Patrika News
धर्म

आज का राहुकाल और चौघडि़ए

3 Photos
6 years ago
1/3

योग:

वृद्धि नामक योग सायं 6.51 तक, इसके बाद ध्रुव नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग है। विशिष्ट योग: सूर्योदय से अपराह्न 3.06 तक कुमार व रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग है।

शुभ मुहूर्त:

उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज विवाह का अति आवश्यकता में (मृत्युबाण व केतुयुति दोषयुक्त), वधू-प्रवेश व हलप्रवहण आदि के मघा नक्षत्र में यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।

2/3

श्रेष्ठ चौघडि़ए:

आज सूर्योदय से प्रात: 9.11 तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10.48 से दोपहर 12.25 तक शुभ तथा अपराह्न 3.38 से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभ कार्यों में ग्राह्य नहीं माना गया है।

3/3

राहुकाल:

दोपहर 12.00 से दोपहर बाद 1.30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.