scriptभक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले साईंबाबा | Saibaba on the city tour to give devotees a glimpse | Patrika News
इंदौर

भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले साईंबाबा

मंदिर का स्थापना दिवस : 56 भोग लगा आरती कर किया भंडारा, डीजे पर जमकर झूमे श्रद्धालु

इंदौरJun 02, 2018 / 01:43 pm

राजेश मिश्रा

saibaba shobha yatra

भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले साईंबाबा

जोबट. नगर में 23वें सार्ई स्थापना महोत्सव पर तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा सहित पांच दिवसीय कार्यक्रम का भंडारे के साथ समापन हुआ।
साईं सेवा समिति की ओर से सांई मंदिर को हुबहू शिर्डी के साईं मंदिर जैसा सजाया गया। वहीं साईं बाबा की लेटे हुए प्रतिमा भी बनाई गई। जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही। साईं समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जो स्थानीय सांई मंदिर से प्रारंभ हुई। इसमें इंदौर के साईं परिवार द्वारा साईंबाबा, बाईजा श्यामा व लक्ष्मी की झांकी के रूप में चल रहे थे। जो आकर्षण का केंद्र रहे। वही साईं मंदिर समिति के सदस्य ने भगवा पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। महिलाएं पीली साडिय़ों में नजर आई। बैंड, ढोल ताशों के साथ निकली शोभायात्रा में नानी बाई का मायरा के कथावाचक गोविंद भैया वाहन पर विराजमान थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन: साईं मंदिर कथा स्थल पहुंची। जहां साई मंदिर में शिर्डी से आए पुजारी ने भगवान साईंनाथ की आरती कर 56 भोग लगाया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। दोपहर से जारी भंडारा देर शाम तक जारी रहा। इसमें दीपक महाजन, ओमप्र्रकाश चौबे, जयंत सिंह तंवर, जयंतीलाल राठौर, रितेश वाणी, कुलदीप वाणी, सुनील जोशी, राकेश परमार, शैलेश कापडिय़ा, हार्दिक प्रजापत, गंगाराम प्रजापति, मोहित जैन, सार्थक सोनी, अनिकेत देवड़ा, विपुल देवड़ा, पप्पू राठौर, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में साईं भक्त व महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा।
वंदे मातरम् गान हुआ
आलीराजपुर. प्रत्येक महीने के प्रथम दिवस को निर्धारित समय पर आयोजित होने वाले वंदे मातरम् गान का आयोजन कलेक्टोरेट परिसर में हुआ। वंदे मातरम गान में कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, अपर कलेक्टर कलेक्टर सुरेश चंद्र वर्मा, सहायक कलेक्टर परीक्षित घाटे, संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्रसिंह सोलंकी सहित कलेक्टोरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित हुए।

Home / Indore / भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले साईंबाबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो