script

खूबसूरत जीवनसाथी से इनकी होगी मुलाकात, इन पर बरसेगी लक्ष्मीजी की कृपा- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Aug 18, 2018 09:07:29 am

Submitted by:

Lalit kostha

खूबसूरत जीवनसाथी से इनकी होगी मुलाकात, इन पर बरसेगी लक्ष्मीजी की कृपा- आज का राशिफल

Bride refused to marry

दुल्हन ने शादी से किया इनकार

जबलपुर। हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलती है। ऐसे में सभी 12 राशियों के जातकों पर इनका सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शनिवार 18 अगस्त को अधिकतर जातकों के लिए अच्छी खबर मिलने वाले योग हैं। कुछ लोगों को खूबसूरत व सुशील जीवनसाथी मिलने का योग है। वहीं कुछ जातकों के लिए लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि पाने का आज सुनहरा मौका प्राप्त हो सकता है। दिन की शुरुआत माता पिता के नमन से करें। तत्पश्चात देवी देवताओं का पूजन व गौ सेवा से दिन अच्छा व्यतीत होगा।

मेष- मन लगाकर काम करें। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। परिजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। भूमि-आवास की समस्याओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक चिंता रहेगी।
वृषभ- कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिलवा सकता है। बुद्धि एवं तर्क से कार्यस्थल पर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे।
मिथुन- आज वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव होगा।
कर्क- आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आपके लिए शुभ रहेंगे। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है।

सिंह- दिन उपयुक्त है। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पूर्व में किए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
कन्या- अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। आज भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।

beautiful girl, </figure> Mesh <a  href=Rashifal 2018 , rashifal today in hindi 2018, 18 august , a love so beautiful, beautiful bf, comment on beautiful girl photo, aaj ka rashifal” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/08/today_rashifal_3270975-m.png”>

तुला- वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।
वृश्चिक- आज आपके प्रयासों से आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए।

धनु- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
मकर- आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी में संयम रखें। यात्रा संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक तंगी से काम बाधित होंगे। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कुम्भ- मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन सार्थक होगा। मन में किसी निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी।
मीन- धन प्राप्ति के स्त्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो