scriptAAJ KA RASHIFAL: आज इन लोगों पर है हनुमान जी की कृपा, शनि भी दूर करेंगे परेशानियां | rashifal in hindi kumbh tula and mesh | Patrika News

AAJ KA RASHIFAL: आज इन लोगों पर है हनुमान जी की कृपा, शनि भी दूर करेंगे परेशानियां

locationजबलपुरPublished: Jun 23, 2018 07:58:22 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज इन लोगों पर है हनुमान जी की कृपा, शनि भी दूर करेंगे परेशानियां
 

rashifal in hindi, kumbh, tula and mesh, rashifal in hindi today, daily free horoscope, Today's Free Daily Horoscope

rashifal in hindi, kumbh, tula and mesh, rashifal in hindi today, daily free horoscope, Today’s Free Daily Horoscope

जबलपुर। शनिवार को श्रीराम भक्त हनुमान जी का पूजन शुभफलदायी है। ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार शनिवार को हनुमान जी को सिंदूर, आदि चढ़ाने से वे शनि दोष को समाप्त करते हैं। साथ शनिदेव का पूजन करने से शनि की वक्रदृष्टि भी शांत होती है। बीज मंत्र का जाप करने से मन में शांति का भाव आता है।

शुभ विक्रम संवत् – 2075, संवत्सर का नाम – विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् – 1940, हिजरी सन् – 1439 सब्बाल मास, तारीख 8, अयन – उत्तरायन। ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – शुद्ध ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल पक्ष, तिथि – प्रात: 5.50 तक दसमी उपरांत एकादशी तिथि रहेगी। नक्षत्र-स्वाति नक्षत्र दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगा। योग – रात्रि 3.37 तक शिव उपरांत सिद्ध योग रहेगा।शुभ मुहूर्त – आज के दिन ग्रह प्रवेश, सर्वदेव प्रतिष्ठा एवं गायन वादन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।

अनुकुल समय – प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 3.00, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। व्रत/पर्व – —, दिशाशूल – पूर्व, चंद्रमा – तुला राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल – दोपहर 9.00.00 से 10.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।) आज जन्म लिए बच्चा – आज जन्में बालकों का नामांक्षर रू. रे. रो, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे सहनशील, धैर्यवान, मितव्ययी, नीतिवादी तथा संगीत एवं कला में विशेष रुचि रखेंगे। कानून अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के योग बनेंगे।

आज का राशिफल
मेष – कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्तिमिलेगी।

वृषभ – माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी सांगत का साथ छोड़ दें, अन्यथा बाद में आपको बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती हे। आनंद पूर्वक समय व्यतीत होगा।

मिथुन- झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज, तिलहन, कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे।

कर्क- दूसरों की ख़ुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे।

सिंह- सोचें, समझें फिर करें। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।

कन्या- जीवनसाथी के व्यवहार से दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण काम बिगड सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

तुला- परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है।

वृश्चिक- अपने कॅरियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।

धनु- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें।

मकर- धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कुम्भ- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा।

मीन- आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम बोलें, अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभब है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो