scriptइस मंत्र से मिटेगा हर दोष, धन समृद्धि मिलने का आज प्रबल हैं योग- आज का राशिफल | most powerful mantra of lord shani with rashifal | Patrika News

इस मंत्र से मिटेगा हर दोष, धन समृद्धि मिलने का आज प्रबल हैं योग- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Jun 30, 2018 07:55:18 am

Submitted by:

Lalit kostha

इस मंत्र से मिटेगा हर दोष, धन समृद्धि मिलने का आज प्रबल हैं योग- आज का राशिफल

shani dev ko prasan karne ke upay hindi me

shani dev ko prasan karne ke upay hindi me

जबलपुर। शनिवार को भगवान शनिदेव का पूजन वंदन करना श्रेष्ठ माना जाता है। सुबह भगवान का पूजन करें और बीज मंत्र का जाप करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार शनिवार को शनिदोष दूर करने का सबसे अच्छा उपाय उनके मंत्र का जाप करना है। इसके अलावा अन्य विधान पूजन कर दान करने से दोष दूर होते हैं।

आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् – 2075, संवत्सर का नाम – विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् – 1940, हिजरी सन् – 1439 सब्बाल मास, तारीख 15, अयन – उत्तरायन। ऋतु – ग्रीष्म ऋतु। मास – आषाढ़, पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि – दोपहर 1.08 तक द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि रहेगी। नक्षत्र- शाम 5.13 तक उत्तराषाढ़ उपरांत श्रवण नक्षत्र रहेगा। योग – रात्रि 4.02 तक वैधृति उपरांत विष्कुंभ योग रहेगा। शुभ मुहूर्त – आज के दिन कर्ज निपटारा, शिल्प विद्या एवं कानूनी सलाह हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।

अनुकूल समय – प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 4.30, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। व्रत/पर्व – —, दिशाशूल – पूर्व, चंद्रमा – मकर राशि में दिवस रात्रि तक पर्यंत तक संचरण करेगा। राहुकाल – प्रात: 9.00.00 से 10.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।) आज जन्म लिए बच्चा – आज जन्में बालकों का नामांक्षर भे, भो, ज अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे स्वस्थ, सुंदर एवं आकर्षक होंगे। पढऩे-लिखने में निपुण, प्रतिभावान, परोपकारी तथा अधिक मित्रों वाले होंगे। कानून के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

आज का राशिफल
मेष – आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी।
वृषभ – अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन – व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
कर्क – धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय का भरपूर लाभ लें।
सिंह – सफलता दायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा।
कन्या – आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। काम ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
तुला – स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
वृश्चिक – किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है।
धनु – वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मकर – छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
कुम्भ – विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। अपनों का साथ पाकर मन में उनके प्रति सम्मान बढ़ेगा। समाज में मान बढ़ेगा। किसी असहाय की मदद करें। रुके कार्य पूरे होंगे।
मीन – आध्यात्मिक उन्नति होगी। लोगों ने आपके साथ क्या किया यह भूल जाएं और आपना काम इमानदारी से करें। कार्यस्थल पर मिल रही असफलता से मन खिन्न रहेगा। अपने निजी जीवन में भी समय दें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो