scriptआज का राशिफल- प्यार में सफल होने का आज शुभ मुहूर्त, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी | horoscope daily horoscope in hindi | Patrika News

आज का राशिफल- प्यार में सफल होने का आज शुभ मुहूर्त, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी

locationजबलपुरPublished: Jul 18, 2018 08:06:41 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का राशिफल- प्यार में सफल होने का आज शुभ मुहूर्त, नौकरी में मिलेगी खुशखबरी

horoscope daily horoscope in hindi

horoscope daily horoscope in hindi

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: जिल्काद-4, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : आषाढ़, पक्ष : शुक्ल, तिथि – रात्रि 7.28 तक नंदा तिथि षष्ठी उपरांत भद्रा तिथि सप्तमी रहेगी। नंदा तिथि में जलाशय, वाटिका का निर्माण, पौधरोपण, शिल्पकला, अनाज भंडारण एवं कृषि कार्य से संबंधित सभी कार्य शुभ माने जाते है। परन्तु भद्रा तिथि में उपर्युक्त कार्य अशुभ माने गए हैं। अत: शुभ कार्य हेतु तिथि चयन करना परम लाभकारी रहेगा। योग- सायं 5.27 तक परिधि उपरांत शिव योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग है जो शुभ कार्य हेतु उत्तम है। विशिष्ट योग- परिधि योग के साथ प्रबर्धमान योग एवं दोपहर 1.50 से सर्वार्थसिद्धि योग का सुंदर संयोग है।

करण- प्रात: 7.29 तक कौलव उपरांत तैतिल करण का प्रवेश होगा। जो सामान्य रूप से सुखद है। नक्षत्र- दोपहर 1.50 तक उत्तराफाल्गुनी तदन्तर हस्त नक्षत्र रहेगा। हस्त नक्षत्र में क्रय विक्रय, पत्र लेखन, ग्रह साजसज्जा, विवाह, उपनयन, दीक्षा मंत्र, तथा व्यापार वाणिज्य से जुड़े से कार्य सुखद माने जाते हैं। हस्त नक्षत्र के उपरांत चित्रा नक्षत्र में भी इन कार्यों को किया जा सकता है। नक्षत्र गणना के आधार पर सभी मांगलिक कार्य शुभ होते हैं। शुभ मुहूर्त – आज के दिन नामकरण, अन्नप्रासन, वाद्यकला रंभ, नव वस्त्रधारण तथा गीत-संगीत से जुड़े कार्यों के लिए दिन शुभ तथा सुखद रहेगा। श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय प्रात: 6.00 से 9.00 लाभ अमृत, सायं 4.30 से लाभ, रात्रि 9.00 से 10.30 अमृत की चौघडिय़ा श्रेष्ठ तथा शुभफलकारी रहेगी।

व्रतोत्सव- आज के दिन स्कंध षष्ठी (कार्तिकेय पूजन) कर्दम षष्ठी ( बंगाल) एवं सौर श्रावण मास प्रारंभ का व्रत पर्व रहेगा। चन्द्रमा: दिवस रात्रि पर्यंत तक तुला राशि में संचरण करेगा। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: आज सूर्य कर्क राशि के साथ सभी ग्रह यथा स्थान में रहेंगे। दिशाशूल: आज उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा। व्यापारिक एवं मांगलिक यात्रा हेतु उत्तर दिशा में यात्रा को टालना हितकर रहेगा। राहुकाल: दोपहर 12.00.00 से 1.30.00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों का नामाक्षर टे, टो, प अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चों की राशि कन्या होगी। तथा राशि स्वामी बुध होंगे। कन्या राशि के जातक सामान्यत: स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक तथा कला प्रेमी होते हैं। साहित्य, कविता तथा अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखते हैं। राजनीति तथा सामाजिक सेवा भी इनको प्रभावित करती है। स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।

 

horoscope daily <a  href=
horoscope e in hindi” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/9421a9f1a6faa6cf9e3765586c5e6a47_3117249-m.jpg”>

राशिफल आज का-
मेष- कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। सफेद रंग अनुकूल रहेगा।

वृषभ- बिना सोचे समझे कार्य न करें। पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान नहीं दें रहे है। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे है।

मिथुन- नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे।

कर्क- मन में अज्ञात भय बना हुआ है। दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय होना आवश्यक है। नौकरी में उच्चाधिकारियों से विवाद को टालें।

सिंह- छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होना ठीक नहीं है। मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा। राजनीति में बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे।

कन्या- कम बोलें अच्छा बोलें। प्रोफेशन में परिवर्तन संभव है। आज कर्ज लेने से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। परिवार में आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा।

तुला- आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना जरूरी है, यहीं आपके पतन का कारण बन सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

वृश्चिक- आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें।

धनु- अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। निजी जीवन में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

मकर- समय की अनुकूलता से मन प्रसन्न होगा। नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कुम्भ- दोस्तों से उपहार मिलेगा। व्यवसायिक पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। आर्थिक निवेश में सावधानी जरूरी है।

मीन- आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। भवन भूमि के रुके कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो