scriptजयकारों से वातावरण भक्तिमय | hilarious atmosphera | Patrika News

जयकारों से वातावरण भक्तिमय

locationदौसाPublished: Aug 20, 2018 12:39:10 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

ज्वाला माता जोबनेर की पांचवी पदयात्रा रवाना

hilarious atmosphera

hilarious atmosphera

जयकारों से वातावरण भक्तिमय ज्वाला माता जोबनेर की पांचवीं पदयात्रा रवाना

दौसा. ज्वाला माता सेवा समिति भेड़ोली-खड़का के तत्वावधान में रविवार को ज्वाला माता जोबनेर की पांचवीं पदयात्रा कुण्डल क्षेत्र के ज्वाला माता मन्दिर भेड़ोली से ध्वज पूजन के बाद गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल और गणेश सेवा समिति अध्यक्ष बद्रीनारायण मीना, कजोड़मल बोटोल्या ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। माता के जयकारों से गांव का समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। पदयात्री डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। पदयात्रा का भेडोली, कालोता, खोर्रा-कलां सहित दर्जनो स्थानों पर अल्पाहार देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नानगराम सैनी, जगदीश, कालूराम मिस्त्री, बाबूलाल जांगिड, हनुमान, ग्यारसीलाल, सीताराम, उपेन्द्र, प्रेमनारायण, राकेश सहित सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
दौसा. श्रीगिरिराज महाराज पदयात्रा समिति के तत्वावधान में रविवार को सब्जी मण्डी स्थित गणेश मंदिर से दौसा से बैनाड़ श्रीजी की 37वीं पदयात्रा रवाना हुई। अध्यक्ष रमेशचंद शास्त्री व कोषाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि रास्ते में पदयात्रियों का स्वागत किया गया।
बिवाई. बालाजी नवयुवक मित्र मण्डल सेवा समिति के तत्वावधान में गोलाड़ा से नारायणीधाम की आठवीं पदयात्रा रविवार को प्रेतराज मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को पंचायत समिति सदस्य कोयल देवी ने झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में पुरुष हाथों में ध्वज लेकर एवं महिलाएं मंगल गीत गाते हुए भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इसी प्रकार गिर्राज मित्र मण्डल के तत्वावधान में गिर्राजजी महाराज की 21वीं पदयात्रा सीताराम मंदिर से ध्वज पूजन के साथ रवाना हुई।पदयात्रा को ब्राह्मण समाज के युवा अध्यक्ष विष्णुकांत शर्मा व प्रिंस पाराशर नांगल झामरवाड़ा ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। कई जगह स्वागत किया गया।
हिंगोटा(बांदीकुई). ग्राम पंचायत हिंगोटा की यज्ञशाला से रविवार को रणथम्भौर गणेशजी महाराज की पदयात्रा ध्वज व कलश पूजन के साथ रवाना हुई। पदयात्रा को प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनिवास गोयल ने झण्डी दिखा कर रवाना किया।
महुवा. उपखण्ड क्षेत्र के रसीदपुर गांव से रविवार को श्री गोवर्धन सेवा समिति के तत्ववधान में गोवर्धन महाराज की सांतवी पदयात्रा बैण्ड बाजों के साथ धूमधाम से रवाना हुई। यात्रा को संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर सरपंच कालू राम योगी, प्रकाश चंद पटवारी, भुवनेश त्रिवेदी, अशोक कुमार, राम खिलाड़ी, राम प्रसाद सैनी, गिरधर प्रसाद जांगिड, छुट्टनलाल, लक्ष्मी कान्त, रत्तिराम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो