जबलपुर

आज प्रसन्न हैं ये देवी, देंगी मनचाहा वरदान- देखें आज का राशिफल पंचांग

आज प्रसन्न हैं ये देवी, देंगी मनचाहा वरदान- देखें आज का राशिफल पंचांग

जबलपुरJul 14, 2018 / 07:48 am

Lalit kostha

gupt navratri 2018 july

जबलपुर। आज से गुप्त नवरात्र शुरू हो रहे हैं। ऐसे में देवी की आराधना और पूजन के लिए अगले नौ दिन श्रेष्ठ रहेंगे। आज से ही माता की भक्ति में लग जाएं, माता प्रसन्न होकर मनचाहा वरदान देंगी।
आज का पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1439, मु.मास: सव्वाल-29, अयन : उत्तरायन, ऋतु : ग्रीष्म, मास : आषाढ़, पक्ष : शुक्लतिथि , प्रात: 6.07 तक प्रतिपदा उपरांत भद्रा संज्ञक तिथि द्वितीया रहेगी। भद्रा तिथि सभी प्रकार के मांगलिक कार्य हेतु वर्जित है। परन्तु पुष्य नक्षत्र युक्त होने के कारण दोषों का परिहार्य हो जाता है। अत: ग्रह गोचर एवं मूल त्रिकोण को आधार मानकर मांगलिक तथा व्यापारिक कार्य का शुभारंभ करना शुभ तथा सुखद रहेगा।

योग- प्रात: 7.13 तक हर्षण उपरांत बज्र योग रहेगा। दोनों ही योग सामान्य शुभ फलदायक रहेंगे। विशिष्ट योगहर्षण नामक योग के साथ मनोरथ द्वितीया एवं पुष्य नक्षत्र का सुंदर संयोग है। जो कार्यों हेतु शुभ है। करण- दोपहर 2.07 तक बव उपरांत बालव करण का प्रवेश होगा। जो नैसर्गिक रूप से सुखद माने जाते हैं।

नक्षत्र- पुष्य नक्षत्र रात्रि 7.05 तक उपरांत अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान नक्षत्र है। अत: इस नक्षत्र में कानूनी सलाह, व्यापारिक यात्रा, सर्वदेव प्रतिष्ठा जैसे कार्य किए जा सकते हैं। सायं 7.05 के उपरांत अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। जो व्यापारिक वार्ता एवं क्रय विक्रय जैसे कार्यों हेतु शुभ तथा सुखद रहेगा। शुभ मुहूर्त – ग्रह नक्षत्र तथा तिथि गणना के आधार पर आज के दिन विद्यारंभ, कानूनी सलाह, चिकित्सा सेवा, व्यापार वाणिज्य तथा जनहितैषी कार्य हेतु शुभ है। श्रेष्ठ चौघडि़ए – आज सूर्योदय प्रात: 7.30 से 9.00 बजे तक शुभ, दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक लाभ एवं अमृत, रात्रि 9.00 से 10.30 तक शुभ की चौघडिय़ा श्रेष्ठ है।

व्रतोत्सव- आज श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, गुप्त नवरात्रा आरंभ का व्रतोत्सव रहेगा। आज के दिन देवी आराधना जीवन के लिए परम कल्याणकारी रहेगी। चन्द्रमा: चन्द्रमा दिवस रात्रि पर्यन्त तक कर्क राशि में संचरण करेगा। ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: आज के दिन सूर्य के मिथुन राशि के साथ ही कभी ग्रह यथावत अवस्था में है। दिशाशूल: शनिवार के दिन पूर्व दिशा में दिशाशूल रहता है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है। अत: उत्तर दिशा की ओर व्यापारिक यात्रा करना लाभ तथा मंगलकारी रहेगी। राहुकाल: प्रात: 9.00.00 से 10.30.00 तक (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों का नामक्षर हू, हे, हो अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। सायं 7.05 बजे तक जन्म लेने वाले बालकों की राशि कर्क होगी। इस राशि के जातक स्वाभावत: भावुक, मिलनसार, कल्पनाप्रिय, गीत-संगीत के प्रेमी अधिक मित्र वाले बुद्धिमान तथा धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। जीवन में संघर्षोपरांत सफलता के विविध सोपानों तक स्वयं के परिश्रम से अपना स्थान बनाने में सफल रहते हैं।

 

today hindi horoscope , today Rashifal in hindi kumbh” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/12/9421a9f1a6faa6cf9e3765586c5e6a47_3098484-m.jpg”>

आज का राशिफल-
मेष- कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ- कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा के पूरे योग हंै। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
कर्क- अपने कॅरियर पर ध्यान दें। वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।
सिंह- नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में जुटे रहेंगे। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।
कन्या- दिन की महत्वता को समझें व भविष्य के लिए निर्णय लें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला- व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।
वृश्चिक- अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें।
धनु- आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा।
मकर- निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज में महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।
कुम्भ- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं। नुकसान आपका ही होगा।
मीन- अपने विवेक से काम करें। आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।

Home / Jabalpur / आज प्रसन्न हैं ये देवी, देंगी मनचाहा वरदान- देखें आज का राशिफल पंचांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.