scriptसावन सोमवार लाइव वीडियो- श्रीराम ने बनाया था ये शिवलिंग, पूजन करने से पूरी होती है हर मनोकामना | bhagwan shiv ko kaise prasan kiya jaye hindi | Patrika News

सावन सोमवार लाइव वीडियो- श्रीराम ने बनाया था ये शिवलिंग, पूजन करने से पूरी होती है हर मनोकामना

locationजबलपुरPublished: Aug 20, 2018 01:29:38 pm

Submitted by:

Lalit kostha

सावन सोमवार लाइव वीडियो- श्रीराम ने बनाया था ये शिवलिंग, पूजन करने से पूरी होती है हर मनोकामना

bhagwan shiv ko kaise prasan kiya jaye hindi

bhagwan shiv ko kaise prasan kiya jaye hindi

जबलपुर। देवाधिदेव महादेव का पूजन करने का श्रेष्ठ समय सावन माह होता है। शिवप्रिय इस माह में सभी भक्त अपने अपने सामथ्र्य व श्रद्धाअनुसार पूजन वंदन व अभिषेक करते हैं। आज इस साल के सावन का अंतिम सोमवार है। भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजन दर्शन करने पहुंच रही है। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर भरतीपुर, कचनार सिटी समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ है। वहीं कुछ जगहों पर कांवड़ यात्रा भी निकाली जा रही है। गुप्तेश्वर मंदिर शहर के प्राचीनतम मंदिरों में शुमार है। स्वामी मुकुंददास महाराज के अनुसार गुप्तेश्वर महादेव दक्षिण भारत के रामेश्वरम महादेव के उपलिंग माने जाते हैं। इस बात का प्रमाण शास्त्रों में भी मिलता है।

 

news fact-

कांधे में कांवड़, जय बम बोल का उद्गोष
अंतिम
सावन सोमवार -हिरन नदी घाट खितौला से निकली विशाल कावड़ यात्रा
सिहोरा बाबाताल मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक

कांधे में कांवड़ रखे कावड़िए। जय बम-बम बोले का उद्धघोष करते चल रहे थे। अवसर था सावन माह के अंतिम सोमवार पर खितौला हिरन नदी घाट से निकली विशाल कांवड़ यात्रा का। करीब एक किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में शामिल श्रदालु कांवड़ में हिरन नदी का जल भरकर धार्मिक धुनों के बीच भगवान भोलेनाथ का जय घोष करते चल रहे थे। कांवड़ यात्रा में आगे-आगे राष्ट्रीय ध्वज लहराते चल रहे थे। कावड़ यात्रा बरा मोहल्ला, रेलवे फाटक, खितौला बस्ती, खितौला बाजार होते हूए सिहोरा पहूँची। सिहोरा में मैना कुआं, महावीर चौक, कालभैरव चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक, गौरी तिराहा होते हूए सिहोरा बस स्टैंड से करीब छह किलोमीटर लम्बा रास्ता तय कर कांवड़िए शिव मंदिर बाबाताल पहूँचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो