scriptसुंदर पत्नी की चाहत आज हो सकती है पूरी, रुका पैसा मिलने के योग- आज का राशिफल | 25 august free horoscope money love and life zodiac | Patrika News

सुंदर पत्नी की चाहत आज हो सकती है पूरी, रुका पैसा मिलने के योग- आज का राशिफल

locationजबलपुरPublished: Aug 25, 2018 09:10:03 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज का राशिफल

Brides absconding in night After wedding

25 august free horoscope money love and life zodiac

जबलपुर। सावन माह की व्रत पूर्णिमा आज शनिवार को है। इस दिन भगवान शिव व भगवान विष्णु का विधि विधान से पूजन करना समस्त जातकों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. जनार्दन शुक्ला के अनुसार आज व्रत पूजन करने वालों को मनचाही व खूबसूरत पत्नि मिलने के योग हैं। साथ ही रुका हुआ पैसा भी आ सकता है।
मेष- व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।
वृषभ- पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
मिथुन- आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आपको व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क- अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
सिंह- दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा। विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।
कन्या- अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में मेहनत करनी होगी। थकान व् अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

तुला- दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
वृश्चिक – संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु- जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर- संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्तिबहुत कमजोर है। इसलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुम्भ- दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें।क्रक्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन- कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो