scriptसावन के गीतों पर झूम उठी महिलाएं, भगवान शिव की पूजा और हरियाली का बताया महत्व | Women enjoyed Sawan utsav in Bilaspur | Patrika News

सावन के गीतों पर झूम उठी महिलाएं, भगवान शिव की पूजा और हरियाली का बताया महत्व

locationबिलासपुरPublished: Aug 20, 2018 07:42:04 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

सावन उत्सव: महिलाओं ने अपने-अपने अंदाज में उत्सव का लिया आंनद, हंसी ठिठोली कर एक-दूसरे से बांटी खुशियां

Sawan

सावन के गीतों पर झूम उठी महिलाएं, भगवान शिव की पूजा और हरियाली का बताया महत्व

प्रगतिशील मौर्य कुशवाहा समाज ने मनाया सावन उत्सव

बिलासपुर. हरियाली की थीम पर सज-संवरकर मौर्य कुशवाहा समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष शोभा कश्यप के नेतृत्व में किया गया। सभी महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। हिन्दी फिल्मों के गीत गाते हुए कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। इसके साथ ही कई गेम भी खेले गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में चुन्नी मौर्य को सावन सुंदरी चुनकर सावन सुंदरी का ताज पहनाया गया। इस अवसर पर शीतल, लक्ष्मीन, अन्नु कश्यप, मीना मौर्य, रश्मि मौर्य, अनामिका मौर्य, मीरा भगत, शोभा नंद कश्यप, राजकुमारी, ज्योति सिंह, रीता सिंह, आर्ची सिंह, अंजू, पूनम, रिंकी, गंगा देवी, उषा कश्यप, कविता कश्यप, सपना कश्यप, रमा मौर्य, लक्ष्मी मौर्य, मंजू मौर्य, आशा मौर्य, अर्चना मौर्य, पूजा, अंजना सिन्हा, विधि सिन्हा, निर्मला सिंह, राजेश्वरी, रेणुका सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
सतबहनिया मंदिर में जुटी महिलाएं
मां सतबहनिया मंदिर चांदनी चौक कुदुदंड में महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के संचालन में सुनीता सोनी, जमुना सोनी, सुशीला सोनी, सुषमा मराठा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया। राजकुमारी कश्यप, आशा दुबे, इंद्राणी गहलोत, शिवानी कश्यप, नीलू कनेकर इन सबके विशेष सहयोग से कार्यक्रम को रोचक एवं भव्य बनाया गया। सावन सुंदरी सुषमा मराठा प्रथम, दूसरे स्थान पर कविता शर्मा, तीसरे स्थान पर जमुना सोनी को चुना गया।
जागृति महिला मंडल की सावन सुंदरी स्पर्धा
जागृति महिला मंडल ने सावन उत्सव का कार्यक्रम चंद्रा समाज भवन कपिल नगर में धूमधाम से मनाया। सरोज शर्मा व कृष्णा भोई को सावन सुंदरी चुना गया। इस अवसर पर निर्मला हेमा, प्रीति किरण दुर्गा, हेम कुंवर, मधु, अनिता, गंगोत्री, चंदा, राधा, एकता, प्रतिभा, श्यामा, वीना, देवहुती, सगुनी, स्वेता, मीना, उषा, प्रिया, अंजू, साधना, गायत्री, कृष्णा, काजल, साक्षी, निशा, शोभा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं
मां सतबहनिया मंदिर कुदुदंड में महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के दौरान बिंदी प्रतियोगिता में कृष्णा माली प्रथम, सुमन द्वितीय, करुणा सोनी तृतीय रही। इस पूरे कार्यक्रम में महिला सेवा समिति का विशेष योगदान रहा। समिति के अध्यक्ष किशोरी वाशिंग, कार्यकारिणी अध्यक्ष इंद्राणी गहलोत, उपाध्यक्ष जमुना सोनी, सचिव सुशीला सोनी, सह सचिव राजकुमारी कश्यप, कोषाध्यक्ष शिवानी कश्यप, उप कोषाध्यक्ष सुषमा मराठा उपस्थित थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो