scriptशुक्रवार को राहु करेगा मंगल से युति, इन राशियों के जीवन में आ जाएगा भूकंप | Weekly horoscope prediction 14 august to 20 august in hindi | Patrika News

शुक्रवार को राहु करेगा मंगल से युति, इन राशियों के जीवन में आ जाएगा भूकंप

locationजयपुरPublished: Aug 16, 2017 09:28:00 am

18 अगस्त 2017 को राहु राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा जहां यह मंगल से युति बनाएगा

rahu planet transition astro

rahu planet transition astro

18 अगस्त 2017 को राहु राशि परिवर्तन कर सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा जहां यह मंगल से युति बनाएगा। ऐसे में सभी राशियों के जीवन में भारी उथल-पुथल मच जाएगी। बहुत से लोगों के बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। आप भी जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अश्विनी नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह पराक्रम बढ़ाएगा। कार्य की प्रगति के साथ-साथ नई योजना पर विचार होगा। भविष्य के संबंध में बड़ा निवेश संभव है। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल, बुध परंपरागत तथा तकनीकी समायोजन कर व्यावसायिक उन्नति देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य प्रशासन में अवसर मिल सकता है।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य की अनुकूलता उत्साह बढ़ाएगी। नई ऊर्जा के साथ कार्य प्रगति देगा। आर्थिक योग उत्तम। विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए हीरा खदान, सफेद पत्थर, कैल्शियम से संबंधित क्षेत्र लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा में प्रभाव रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को अल्टरनेट मार्केटिंग में स्टार्टअप्स के अवसर।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
बाहरी यात्रा होगी। नए व्यवसाय पर मित्रों का सहयोग अपेक्षित रहेगा। परिवार से संबंधित बड़ी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए कपास, दलहन खेती, वनस्पति से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक निवेश के साथ लाभ। नौकरीपेशा में पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को कृषि यांत्रिकी के क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आर्थिक योग उत्तम। लाभ के लिए अन्य योजनाओं पर कार्य करेंगे। वर्तमान से असंतुष्ट रहेंगे। किन्तु नए के लिए विधिवत रणनीति बनाएंगे। नया निवेश संभाव्य है। व्यापारियों के लिए दुग्ध उत्पाद से संबंधित कार्यक्षेत्र नए अवसर प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को डिफेन्स एकेडमी में अवसर।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवम पंचम का चंद्रमा भ्रान्ति पैदा करेगा। कार्य में धीमापन परेशानी देगा। बुधवार की शाम से अनुकूलता। विशेष समय के लिए प्रतीक्षा करें। व्यापारियों के लिए गोल्ड, पीतल, पेट्रो उत्पाद से संबंधित क्षेत्र में लाभ की स्थिति। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय अकादमी में क्षेत्रीय आधार पर सेवा के अवसर।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
खड़ाष्टक का चन्द्रमा रहेगा। विवाद की स्थितियां बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुधवार से स्थिति में सुधार। इस बीच विशेष निर्णय न लें। व्यापारियों के लिए अल्पकालिक नुकसान का समय। गुरुवार, शुक्रवार श्रेष्ठ। नौकरीपेशा में उलझनें बढ़ेंगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों तथा क्षेत्रों में परिवर्तन कर आगे बढऩा होगा।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
समसप्तक चंद्रमा का लाभ मिलेगा। पराए अपने होंगे। अनिर्णित कार्य पर ध्यान रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए धातु का बाजार लाभप्रद रहेगा। अतिरिक्त निवेश भी लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा में इच्छित पद के लिए बाहरी अवसर मिलेंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
अस्थिरता उत्पन्ना होगी। निर्णय गलत साबित हो सकते है। गुरुवार से स्थिति में सुधार। अचानक किसी पर भरोसा न करें। व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ाव के साथ शुक्रवार का दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में विदेश यात्रा का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रीकल कम्युनिकेशन में दक्षिण-पश्चिम से अवसर।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
समय अनुकूल है। आर्थिक प्रगति उत्तम रहेगी। हालांकि भ्रम की स्थितियां भी रहेगी। असंतुष्टि उलझाने का प्रयास करेंगी। व्यापारियों के लिए मंडी से संबंधित सभी सौदों में चयन करने का अवसर। निवेश के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठा तथा पद में वृद्धि होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में अवसर।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
क्लेश समाप्त होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी को सरलता से निभाएंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। न्यायिक समस्या का समाधान संभव है। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग से संबंधित बाहरी इकाइयां लाभ देगी। नौकरीपेशा में संघर्ष बढ़ेगा। किन्तु आर्थिक इन्क्रीमेंट भी। महिला तथा छात्रवर्ग को मोबाइल नेटवर्किंग में अवसर।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिश्रम का प्रभाव आर्थिक रूप से दिखाई देगा। प्रसन्नता रहेगी। नया प्रोजेक्ट सामने आएगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्र में आर्थिक योग उत्तम। परंपरागत व्यवसाय भी लाभप्रद रहेंगे। नौकरीपेशा में सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को स्टेनो या क्लेरिकल या एकाउंटेंसी से संबंधित क्षेत्र में अवसर मिलेंगे।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धर्म तथा अध्यात्म से ऊर्जा का अनुभव करेंगे। विशेष योजनाओं पर भी चिंतन का समय रहेगा। महिला मित्र के जरिए समस्याओं का समाधान। व्यापारियों के लिए हुंडी लाभप्रद। नौकरीपेशा में वरिष्ठ के माध्यम से पद तथा धन की वृद्धि। महिला, छात्रों को रेलवे में सहकर्मी, सहयोगी या रिटेलर जैसे क्षेत्रों में अवसर मिल सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो