scriptकलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू | Shrimad Bhagwat Story begins with Kalash Yatra | Patrika News

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

locationमुंगेलीPublished: Sep 01, 2018 01:11:21 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

धार्मिक आयोजन

Bhagwat

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

पथरिया. अखंड भारत के सम्पूर्ण राज्य में धर्म प्रचार एवं गौरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में श्री श्याम भारत यात्रा का 338वें श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत पथरिया में भी आपसी सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसका शुभांरभ कलश यात्रा के साथ हुआ।
नगर के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लोगों ने अपने सिर पर भागवत पुराण एंव कलश रख कर नगर की महिलाओं व बालिकाओं के साथ शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इसका आयोजन नगर के पुराने हाईस्कूल भवन में कराया जा रहा है। इस दौरान नगरवासियों ने कलश यात्रा का स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंजदेवी कर्माकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह छाबड़ा, कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला, भाजपा के निश्चल गुप्ता, बलराम जायसवाल व शीतला साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में कथावाचक पं. यशोदांनदन वृन्दावन वाले हैं।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व शोभायात्रा कल: तखतपुर. सर्व यादव समाज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति बिलासपुर द्वारा ग्यारहवें वर्ष विशाल शोभायात्रा के साथ जन्माष्टमी महोत्सव 2 सितम्बर को मनाया जाएगा। शोभायात्रा देवकीनंदन सभा भवन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से सुबह 10 बजे निकलेगी, जो मान सरोवर चौक, गोल बाजार चौक, शदर बाजार से देवकी नंदन चौक होते हुए पुन: स्कूल में सभा के रूप में होगी। आयोजन में महिलाओं छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता एवं लोक संगीत की विविध रंगारंग प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग नगरी निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, अध्यक्षता संयोजक रावत नाच महोत्सव कालीचरण यादव, विशिष्ट अतिथि सांसद लखन लाल साहू, महापौर किशोर राय, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन एके यदु, प्रमुख ब्रम्ह कुमारी सेंटर बिलासपुर स्वाती बहन रहेंगी। उक्त कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। शोभायात्रा में पूरे जिले के तखतपुर, कोटा, पेन्ड्रा, गौरेला, रतनपुर, सीपत, मस्तुरी व बिल्हा के समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष बुधराम यादव, सचिव रामचन्द्र यादव, प्रवक्ता, लालजी, किशोर यादव, नंदकुमार, श्रीराम यादव, रामलाल, प्रकाश, भागीरती, रिखीराम, मनीराम, रामनारायण यादव, प्रेम लाल, गिरिश, लक्ष्मी, विष्णु, शिवचरण, सतीश, राधेश्याम यादव, भागवत यादव आदि जुटे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो