शहर में भव्य गणपति स्थापना लगातार कुछ वर्षों से की जा रही है। व्यापार विहार में 51 फीट गणपति, चौपाटी में 40 फीट वहीं दयालबंद में लाल बाग के राजा जैसे भव्य गणपति की स्थापना की तैयारी हो रही है। इसके लिए आकर्षक व भव्य पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित महेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि गणपति देवताओं में प्रथम पूज्य माने गए हैं। वे अपने भक्तों पर कृपा करते हैं। विघ्न हरकर, बुद्धि प्रदान करते है उनकी पूजा भी साधारण तरह से करते हैं। इनकी पूजा कोई भी कर सकता है। इसलिए घर-घर में श्रद्धालु एक दिन, तीन दिन, पांच दिन, सात दिन व दस दिन के लिए प्रतिमाएं स्थापित करते हैं। गणपति शुभता के प्रतीक है और इसीलिए यह पूजन बहुत महत्वपूर्ण होता है।
बिलासपुर. लायंस क्लब द्वारा ग्रीन बिलासपुर अभियान के तहत मल्हार गांव में पौधारोपण किया गया। क्लब द्वारा अगस्त-सितंबर माह में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अगस्त माह में उद्यान विभाग मस्तूरी से 9 हजार 500 नीलगिरी के पौधे, 1 हजार सागौन, 500 फलदार जिसमें आम, नारियल, चीकू, अनार के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कम पानी में उगने वाले कपास की खेती भी की जा रही है। लायंस क्लब की देख रेख में यह किया जा रहा है। इस मौके पर लायंस अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सीए रौनक अग्रवाल, शिव अग्रवाल, मनजीत अरोरा, असीत पाल जुनेजा, दर्शन छाबड़ा, श्रीकांत सहारे, गुरमीत गंभीर, एनके भंडारी, अरुण शुक्ला, शशिकांत केसरी, नरेश लिखमानिया, हरभजन गंभीर मौजूद थे। वहीं क्लब द्वारा आगामी पौधारोपण कार्यक्रम आरके फार्म हाउस मंगला में किया जाएगा। इसके बाद क्लब के सदस्य 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।