script

janmastmi special : आज यहां रखें बांसुरी, रुपयों से भर जाएगी तिजोरी

locationजबलपुरPublished: Sep 03, 2018 10:42:05 am

Submitted by:

Lalit kostha

आज यहां रखें बांसुरी, रुपयों से भर जाएगी तिजोरी
 

janmastmi special

janmastmi special

जबलपुर। भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय बांसुरी है। उसके बिना वे अधूरे हैं। राधा रानी ने स्वयं बांसुरी को सौतन बताया था। वे कहती थीं कि ये कान्हां को हमसे दूर करती है। ज्योतिषाचार्यों व वास्तु शास्त्र के ज्ञाताओं की मानें तो बांसुरी बहुत ही उपयोगी चीज है। इसके उपयोग से तिजारी भरी जा सकती है। ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज के अनुसार जन्माष्टमी के अवसर पर यदि बांसुरी का सरल टोटका किया जाए तो तिजारी धन से भर जाएगी। इसके अलावा अन्य चीजें भी सुख समृद्धि दिलाने में सहायक हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही उपाए…

घर में रखें ऐसी बांसुरी
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

जन्माष्टमी के टोटके | Krishna Janamashtami Ke Totke | <a  href=
Janmashtami 2018″ src=”https://new-img.patrika.com/upload/2017/10/17/dhanteras_pujan_vidhi_3352322-m.jpg”>

पूजा घर में उत्तर की ओर रखें ये
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरुर होगी लेकिन धन में वृद्घि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरुर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर महाराज प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

 

 

जन्माष्टमी के टोटके | Krishna Janamashtami Ke Totke | Janmashtami 2018
गणेश जी की ऐसी प्रतिमा घर में रखें
गणेश जी यूं तो हर रुप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश की जी दृष्टि रहे। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।
जन्माष्टमी के टोटके | Krishna Janamashtami Ke Totke | Janmashtami 2018

धन वृद्घि करता है यह नारियल
नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। घर में दिनानुदिन उन्नति होती रहती है। लोग खुशहाल रहते हैं।

घर में रखें यह शंख
वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्घ और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। इस शंख को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो