scriptब्राज़ील के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत | Brazil Hotel Fire: 10 people dead | Patrika News
विदेश

ब्राज़ील के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

हाल ही में ब्राज़ील के एक होटल में आग लगने का मामला सामने आया है। इससे 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

नई दिल्लीApr 27, 2024 / 04:10 pm

Tanay Mishra

Brazil's hotel catches fire

Brazil’s hotel catches fire

ब्राज़ील (Brazil) में शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। पोर्टो एलेग्रे (Porto Alegre) शहर में शुक्रवार की सुबह एक छोटे होटल में में भीषण आग लग गई। दरअसल गारोआ फ्लोरेस्टा होटल की तीन मंजिला इमारत में तड़के सुबह आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब कई लोग तो सो ही रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग इमारत के काफी हिस्से में फैल चुकी थी।

10 लोगों की मौत

गारोआ फ्लोरेस्टा होटल में आग लगने से होटल में मौजूद 10 लोगों की मौत हो गई। वहीँ करीब 11 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है लेकिन वो सभी खतरे से बाहर हैं।



बिना लाइसेंस और पर्याप्त सुरक्षा के चल रहा था होटल

गारोआ फ्लोरेस्टा बेघर लोगों को आश्रय देने का काम करता है। साथ ही इसका नगरपालिका के साथ अनुबंध भी था। लेकिन रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के दमकल विभाग के अनुसार इस होटल के पास ज़रूरी लाइसेंस नहीं था और साथ ही पर्याप्त आपातकालीन अग्निशमन योजना भी नहीं थी।

मामले की जांच शुरू

गारोआ फ्लोरेस्टा होटल में आग लगने के मामले की जांच शुरू हो गई है। होटल में किस वजह से आग लगी, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

होगा निरीक्षण

गारोआ फ्लोरेस्टा होटल ‘गारोआ ग्रुप’ का हिस्सा है, जिसके पोर्टो एलेग्रे में 22 अन्य छोटे होटल हैं। अब इन 22 होटलों के निरीक्षण की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भीषण कार एक्सीडेंट, 3 भारतीय महिलाओं की मौत

Home / world / ब्राज़ील के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो