scriptआम्रपाली को बड़ा झटका, 2,554 करोड़ रुपए में नीलाम होने जा रही हैं ये संपत्तियां | amrapali groups 3 properties will be auctioned on 05 march greno | Patrika News

आम्रपाली को बड़ा झटका, 2,554 करोड़ रुपए में नीलाम होने जा रही हैं ये संपत्तियां

Published: Jan 22, 2019 03:27:54 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आम्रपाली के नीलाम होने का दौर अब शुरू हो चुका है। इसकी पहली किस्त मार्च में शुरू होगी। जब 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को नीलाम होने जा रही हैं।

Amprali

आम्रपाली को बड़ा झटका, 2,554 करोड़ रुपए में नीलाम होने जा रही हैं ये संपत्तियां

नर्इ दिल्ली। आम्रपाली के नीलाम होने का दौर अब शुरू हो चुका है। इसकी पहली किस्त मार्च में शुरू होगी। जब 2500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को नीलाम होने जा रही हैं। नीलाम होने वाली संपत्तियां ग्रेटर नोएडा की हैं। जहां तीन संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में संपत्तियों को नीलामी के लिए चिह्नित किया गया है। जिनकी नीलामी की डेट अभी तक फाइनल नहीं की गर्इ है। आपको बता दें कि नीलामी के बाद आर्इ रकम को प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में लगाया जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर नीलाम होने वाली कौन संपत्तियां हैं…

पांच मार्च को नीलाम होंगी आम्रपाली की संपत्तियां
रियल स्टेट कंपनी आम्रपाली की ग्रेटर नोएडा में तीन संपत्तियां पांच मार्च को नीलाम होंगी। इनमें लेजर वैली, ड्रीम वैली और सेंचुरियन पार्क शामिल हैं। डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) ने तीनों संपत्तियों का रिजर्व्ड प्राइज 2,554 करोड़ रुपए है। लेजर वैली की नीलामी के लिए आरक्षित कीमत 1,265 करोड़ रुपए, ड्रीम वैली के लिए 488 करोड़ और सेंचुरियन पार्क के लिए 801 करोड़ तय की है। अगर ये संपत्तियां नीलाम हो जाती हैं तो ऋण वसूली प्राधिकरण को कम से कम 2,554 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इन जगहाें की भी नीलाम होंगी संपत्तियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के अलावा देश के कर्इ इलाकों में आम्रपाली की संपत्तियां हैं, जिनके नीलामी के आदेश हो चुके हैं। जिसमें बक्सर, आरा, बरेली और मुफ्फरनगर समेत कई स्थान शामिल हैं। इन शहरों की संपत्तियां नीलाम करने के लिए अभी ऋण वसूली प्राधिकरण की आेर से तारीख तय नहीं की गर्इ है। जानकारों की मानें तो इन जगहों की संपत्तियों के नीलाम होने से मिलने वाली रकम काफी ज्यादा होगी।

पूरे किए जाएंगे अधूरे प्रोजेक्ट्स
संपत्तियों के नीलाम होने के बाद मिलने वाले रुपयों को एनबीसीसी, बैंकों और दूसरे कर्जदाताओं को दिया जाएगा। इसका आदेश सुप्रीम कोर्ट पहले ही दे चुका है। एनबीसीसी फ्लैट खरीदारों के करीब 40 हजार घरों का निर्माण कार्य पूरा कराएगा।

नाेएडा-ग्रेनो प्राधिकरण भी करेंगे दावा
वहीं दूसरी आेर नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरणों के हजारों करोड़ रुपया आम्रपाली ग्रुप पर बकाया है। जिसमें लैंड काॅस्ट आैर इंट्रस्ट, किसानों के मुआवजे का 64.7 फीसदी हिस्सा शामिल है। प्राधिकरणों के वकीलों ने अपने हितों पर सुनवाई की गुहार लगाई। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लिया और कहा कि इस बारे में अगली सुनवाई में विचार किया जाएगा। नोएडा नाेएडा प्राधिकरण के करीब 1200 करोड़ बकाया हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो