scriptसूर्य जा रहे मित्र के घर में, आपकी राशि पर होगा ये असर, कर रहे राशि परिवर्तन | surya ka rashi parivartan se asar hindi me | Patrika News

सूर्य जा रहे मित्र के घर में, आपकी राशि पर होगा ये असर, कर रहे राशि परिवर्तन

locationरतलामPublished: Sep 14, 2018 08:56:29 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

सूर्य जा रहे मित्र के घर में, आपकी राशि पर होगा ये असर, कर रहे राशि परिवर्तन

surya ka rashi parivartan

surya ka rashi parivartan se asar hindi me

रतलाम। ग्रहों के राजा सूर्य आगामी 16 व 17 सितंबर की रात को अपने घर सिंह राशि से मित्र बुध के घर कन्या राशि में जा रहे है। कन्या राशि में जाने से जहां सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग असर होगा, वही देश में तेज बारिश, खाद्यान में तेजी, शेयर मार्केट में तेजी के बाद गिरावट आदि होगी। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने शनिवार को कही। वे भक्तों को सूर्य के राशि परिवर्तन से होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
surya ka rashi parivartan
ज्योतिषी रावल ने कहा कि सूर्य जब सिंह राशि से कन्या राशि में जाएंगे तब सिंह राशि वालों को धन का लाभ होगा। हालाकि आंख की बीमारी होने या दर्द होने के योग बनेंगे। इसके अलावा सबसे अधिक लाभ मेष राशि वालों को होगा। इस राशि वाले के जो शत्रु अब तक हावी थे, वो कमजोर व परास्त होंगे।
surya ka rashi parivartan
इस तरह होगा राशियों पर असर

मेष राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मनचाहे कार्य होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोग से मुक्ति मिलेगी। धन का लाभ होगा। राज्य या सरकार से लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मन में दु:ख, आंख का दर्द, राजा या सरकार से जुडे़ अधिकारियों से विवाद के अलावा बेटे या बेटी के स्वास्थ्य पर असर विपरित होगा। धन की हानी होगी, दुर्घटना के योग बनेंगे।
मिथुन राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से परिवार में प्रसन्न करने वाली सूचना मिलेगी। धन का लाभ होगा व मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। भूमि, जायदाद के कार्यो में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मित्रों से लाभ होगा। धन से लेकर भूमि के कार्यो में सफलता मिलेगी। राजा या सरकार से लाभ होगा। प्रगति होगी। उच्च पद मिलने के योग बन रहे है। शत्रु कमजोर होंगे।
surya ka rashi parivartan
सिंह राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से व्यापार कमजोर होगा। धन की बचत करना होगी। मित्रों से दूरी होगी। परिवार से विवाद के योग बन रहे है। इन बस के बाद भी अंत में जाकर धन का लाभ होगा।
कन्या राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से धन की हानि होगी। सम्मान में कमी आएगी, प्रतिष्ठा खराब होगी। कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। गुप्त शत्रु सामने आएंगे। धन का संचय करें।

तुला राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से तबादले के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से आ रही परेशानियां दूर होगी। आंख में दर्द की शिकायत होगी। सावधान रहे।
वृश्चिक राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से धन मिलने के योग बनेंगे। प्रगति या पदोन्नति के योग बनेंगे। मान व सम्मान अचानक से मिलेगा। मित्रों से लाभ होगा।

surya ka rashi parivartan
धनु राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से हर कार्य में सफलता मिलेगी। धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। जीवन में मित्रों से अब तक जो लाभ नहीं हुआ है, वो भी मिलेगा।
मकर राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अब तक जिस सफलता से दूर है, उसके मिलने के योग बनेंगे। शत्रु कमजोर होंगे। रोग दूर होंगे। परिवरा से प्रसन्नता मिलेगी।
कुंभ राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मित्रों व परिवार में विवाद होगा। कोर्ट व पुलिस के चक्कर लगेंगे। मुकदमे में पराजय मिलेगी। धन का व्यय होगा। हाई बीपी होगा। मित्रों से सावधान रहे।
मीन राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से परिवार के सुख में वृद्धि होगी। संतान के कार्यो से लाभ होगा। सर दर्द की शिकायत होगी। धन का लाभ होगा। शत्रु कुछ हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन सफलता नहीं मिलेगी।
surya ka rashi parivartan
बेहतरी के लिए करें ये उपाय

– ग्रह के बेहतर परिणाम के लिए रविवार से शुरू करके प्रतिदिन गुड़ का दान करें।
– सूर्यदेव को जल समर्पित करें।
– शिव मंदिर में बादाम का दान करें।
– बगैर नमक का भोजन करें।
– लाल वस्त्र, लाल पुष्प, गुड़, मसूर की दाल, तांबा, गेहूं, केसर आदि का दान करें।
surya ka rashi parivartan

ट्रेंडिंग वीडियो