scriptअद्भूत कलाकृति से युक्त श्री रूचिप्रमोद पाश्र्वनाथ मंदिर | Sri Ruchipramod Paswanath Temple with amazing artwork | Patrika News

अद्भूत कलाकृति से युक्त श्री रूचिप्रमोद पाश्र्वनाथ मंदिर

locationरतलामPublished: Aug 24, 2017 11:02:00 pm

Submitted by:

bhuvanesh pandya

पर्युषण महापर्व विशेष-भक्तों की होती मनोकामना पूर्ण, बुद्धेश्वर रोड टाटानगर शांतिनिकेतन कॉलोनी में हरितवर्ण पाश्र्वनाथ भगवान है विराजित

patrika
रतलाम। शहर की पहली हरितवर्ण प्रभु पाश्र्व शांतिनाथ भगवान की प्रतिमाजी मनमोह लेती है, तो अल्प समय में अद्भूत कलाकृति से युक्त श्री रूचिप्रमोद पाश्र्वनाथ मंदिर बुद्धेश्वर रोड टाटानगर शांति निकेतन कॉलोनी में बन कर तैयार हो गया। वैसे ४ फरवरी २०१० को निर्माण की नींव रखी, तो २ मई २०१४ में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मंदिर का नामकरण आचार्य श्रीरविंद्र सूरिश्वर महाराज ने किया, उसके पीछे दादा गुरुदेव राजेंद्र सूरिश्वर महाराज के प्रथम दीक्षित मुनि श्रीप्रमोदरूचि महाराज के नाम पर रखा गया, जो कि संगीत एवं काव्य के विद्वान थे।

मंदिर के ट्रस्टी मंडल अध्यक्ष व मोहनखेड़ा महातीर्थ के महामंत्री फतेहलाल कोठारी ने बताया दादा गुरुदेव राजेंद्र सूरिश्वर महाराज के पांच चातुर्मास यहां हुए। विश्व विख्यात राजेंद्र अभिदान कोष का सम्पादन एवं मुद्रण तथा आठ उपवास का अभिग्रह त्रिस्तुतिक संघ की स्थापनाचार्य का लेखन आदि कई ग्रथों का सृजन रतलाम में हुआ। उनकी पट परम्परा में यतिंद्र सूरिश्वर महाराज को पिताम्बर विजेता तथा आचार्य भूपेंद्रसूरिश्वर महाराज की आचार्य पद्वी का निर्णय और आचार्य विद्याचंद्र सूरिश्वर जी कि बड़़ी दीक्षा के साथ परम्पराओं के आचार्यों की स्पर्श भूमि रही है। समस्त श्रद्धालु और ट्रस्टी की सक्रिय भागीदारी से आज यह मंदिर रतलाम ही नहीं पूरे भारतभर में एक तीर्थ के रूप में स्थापित होकर शहर की शान में वृद्धि कर रहा है।
क्षेत्रपाल महाराज अति चमत्कारी
मंदिर में दादा गुरुदेव की अति मोहक प्रतिमा जी है, यहां पर विराजित क्षेत्रपालजी महाराज अति चमत्कारी है, सात फिट लाम्बे नागदेव है। प्रति रविवार भव्य आरती का आयोजन होता है। तथा ग्रीष्म अवकाश में धार्मिक पाठशाला लगाई जाती है। यहां पर सैनिक कॉलोनी, धीरजशाह नगर, शांति निकेतन कॉलोनी, दीनदयाल नगर, हिम्मत नगर, टाटा नगर, गोपाल कॉलोनी टीचर्स कॉलोनी, पटेल कॉलोनी, अमृतसागर कॉलोनी के करीब ६०० जैन परिवार इस मंदिर से जुड़े हैं। मंदिर पर प्रतिदिन पूजा, आरती, स्नात्र पूजा, मासिक पंच कल्याणक पूजा, गुरुपद महापूजन आदि आयोजन होते हैं। इसकी प्रतिष्ष्ठा वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेष श्रीमद् ऋषभचंद्र सूरिश्वर महाराज के करकमलों से की गई।
फतेहलाल कोठारी, अध्यक्ष, रूचिप्रमोद पाश्र्वनाथ मंदिर, टाटानगर

२७ इंच के राजेंद्र सूरिश्वर महाराज

ट्रस्ट मंडल, रूचिप्रमोद पाश्र्वनाथ मंदिर, टाटानगर मंदिर में ३३ इंच के पाश्र्वनाथ भगवान की प्रतिमा है जो जयपुर से लाए। २७ इंच के राजेंद्र सूरिश्वर महाराज व ११ इंच के क्षेत्रपाल महाराज विराजमान है। मंदिर प्रभु पाश्र्वशांतिनाथ जैन श्वेताम्बर धार्मिक चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित होता है। हम आचार्य राजेंद्र सूरिश्वर महाराज के अनन्य भक्त है। मेरे जीवन यहां कई चमत्कार हुए, और भक्तों ने उन्नति भी पाई। आए दिन मंदिर में चमत्कारों की भक्त अनुभूति लेते रहते हैं।
संजय कोठारी, भक्त 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो