scriptब्रेस्ट कैंसर सबसे बड़ा खतरा, मगर महिलाएं खुद कर सकती है जांच | Railway Hospital | Patrika News

ब्रेस्ट कैंसर सबसे बड़ा खतरा, मगर महिलाएं खुद कर सकती है जांच

locationरतलामPublished: May 21, 2019 05:53:45 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

ब्रेस्ट कैंसर सबसे बड़ा खतरा, मगर महिलाएं खुद कर सकती है जांच

patrika

ब्रेस्ट कैंसर सबसे बड़ा खतरा, मगर महिलाएं खुद कर सकती है जांच

रतलाम। संसार में सबसे अधिक मेहनत महिलाएं करती है, लेकिन स्वयं के स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक लापरवाही महिलाएं रहती है। घर के पुरुषों को चाहिए की साल में एक बार कम से कम महिला सदस्य का मेडिकल वेकअप अनिवार्य रुप से करवाए। इन दिनों महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी बढ़ रही है, इसकी जानकारी या आपको है या नहीं, घर बैठे आसानी से स्वयं महिलाएं जान सकती है।
ये बात रेलवे अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे तीन दिन के विभिन्न आयोजन के अंतर्गत सोमवार को महिलाओं में ब्रेस्ट व केरविक्स कैंसर के बारे में महिला रोग विशेषज्ञ मनीषा माहेश्वरी ने कही। वे महिलाओं में होने वाले विभिन्न कैंसर के बारे में बोल रही थी। इस दौरान डॉ. माहेश्वरी ने कहा ये काफी आसान होता है महिलाएं स्वयं की अपनी बीमारी के बारे में जाने। इसके लिए काफी आसान विधि है। डॉ. अंकिता मेहता ने केरविक्स कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा आयोजन में उपस्थित महिलाओं की स्लाइड भी जांच के लिए बनाई गई।
इन्होंने की शुरुआत

आयोजन की शुरुआत जिला उपभोक्ता फोरम की जिला जज सुनकर ने दीप प्रज्जवलन करके की। आयोजन में डॉ. विनिता मालवीय, डॉ राजीव दशोत्तर, डॉ. केएल गेहलोत, डॉ एेके मालवीय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों व उनके परिजन के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओंं का आयोजन किया गया। इसमे बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो