scriptmp election 2018 खर्चों में भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी, कांग्रेस काफी पीछे छूटी | mp election 2018 | Patrika News

mp election 2018 खर्चों में भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी, कांग्रेस काफी पीछे छूटी

locationरतलामPublished: Nov 21, 2018 11:21:17 am

Submitted by:

harinath dwivedi

mp election 2018 खर्चों में भाजपा प्रत्याशियों ने बाजी मारी, कांग्रेस काफी पीछे छूटी

rajasthan vidhansabha election news

rajasthan vidhansabha election news

रतलाम। जिले में विधानसभा चुनावों में जोरशोर से चल रहे प्रचार अभियान सहित अन्य खर्चों के ब्यौरे प्रत्याशियों ने निर्वाचन व्यय प्रेक्षकों को प्रस्तुत कर दिए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार अब तक के चुनाव में खर्च करने में सत्ताधारी दल भाजपा के प्रत्याशियों ने अन्य प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। यूं कहे कि भाजपा के प्रत्याशी दिलखोलकर चुनाव में पैसा खर्च कर रहे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इनसे आधी राशि खर्च ही कर पा रहे हैं। खास बात यह है कि जावरा में भाजपा और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में डटे दोनों प्रत्याशियों ने अब तक इतना खर्च कर दिया है कि दूसरी विधानसभाओं में दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी इतना खर्च नहीं कर पाए हैं।
नारायण मईड़ा सबसे आगे

सैलाना से भाजपा प्रत्याशी नारायण मईड़ा इस समय खर्चे में सबसे दरियादिल दिखाई दे रहे हैं जबकि रतलाम शहर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता दवे दोनों ही दलों के जिलेभर के अन्य प्रत्याशियों में सबसे कम खर्चे वाली प्रत्याशी हैं। इनसे ज्यादा तो जावरा विधानसभा से निर्दलीय के रूप में भाग्य आजमा रहे कांग्रेस के बागी हमीरसिंह राठौर ने साढ़े छङ और भाजपा के बागी श्यामबिहारी पटेल ने पांच लाख रुपए खर्च कर दिए हैं।
नामांकन से लेकर आज तक का खर्च

चुनाव आयोग द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले व्यय को देखने और निगरानी रखने के लिए तैयार किए गए अमले का अपना और फिर प्रत्याशियों की तरफ से दिए गए खर्च के ब्योरे का जो आकलन किया है वह प्रत्याशियों के नामांकन जमा करने के दिनांक से लेकर 20 नवंबर तक का है। व्यय का लेखाजोखा देख रहे अधिकारियों के अनुसार जिस प्रत्याशी ने जिस दिनांक से नामांकन जमा कराया है उसी दिनांक से उसका खर्च शुरू हो जाता है।
तीन टॉपर, तीनों ही भाजपा के

खर्च के मामले में जिले की पांच विधानसभाओं में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। संयोग से यह तीनों ही प्रत्याशी सत्ताधारी पार्टी भाजपा से हैं। सबसे ज्यादा खर्च करने वाले में नारायण मईड़ा ने 11 लाख रुपए खर्च किए जबकि दूसरे नंबर पर जावरा के राजेंद्र पांडेय 10 लाख रुपए और तीसरे स्थान पर रतलाम शहर से भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप हैं जिन्होंने अब तक सात लाख रुपए खर्चे हैं।
विस प्रत्याशियों का खर्च का ब्योरा

रतलाम शहर

भाजपा के चेतन्य काश्यप – 7.00 लाख रुपए

कांग्रेस की प्रेमलता दवे – 3.00 लाख रुपए

रतलाम ग्रामीण

भाजपा के दिलीप मकवाना – 4.50 लाख रुपए
कांग्रेस के थावरलाल भूरिया – 3.50 लाख रुपए

जावरा विधानसभा

भाजपा के डॉ. राजेंद्र पांडेय – 10 लाख रुपए

कांग्रेस के केके सिंह – 9.00 लाख रुपए

निर्दलीय हमीरसिंह राठौर – 6.50 लाख रुपए
निर्दलीय श्यामबिहारी पटेल – 5.00 लाख रुपए

शिवसेना के प्रकाश सोलंकी – 2.50 लाख रुपए

सैलाना विधानसभा

भाजपा के नारायण मईड़ा – 11 लाख रुपए

कांग्रेस के हर्षविजय गेहलोत – 6.50 लाख रुपए
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो