scriptelection 2018 जब प्रदेश अध्यक्ष ने किया एेसा सवाल, नेताजी के उड़ गए होश | mp bjp latest scst act hindi news | Patrika News

election 2018 जब प्रदेश अध्यक्ष ने किया एेसा सवाल, नेताजी के उड़ गए होश

locationरतलामPublished: Sep 20, 2018 12:59:30 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

election 2018 जब प्रदेश अध्यक्ष ने किया एेसा सवाल, नेताजी के उड़ गए होश

patrika

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,

रतलाम। ये बताओं जिले में पार्टी की अभी क्या स्थिति है। पिछले चुनाव में तो पांच के पांच विधायक जीते थे। अब क्या हालात है। क्या स्वर्ण आंदोलन व एससीएसटी एक्ट का बड़ा असर है। 25 सितंबर को भोपाल में जो महाकुंभ है, उसको लेकर क्या तैयारी है। ये सवाल थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह के। रतलाम जिला भाजपा अध्यक्ष के अलावा दो पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष व जिले के प्रभारी के साथ सामुहिक व वन टू वन अलग-अलग बंद कमरे में बात की।
जिले से वर्तमान जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित व डॉ. राजेंद्र पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष परमेश मईड़ा, संगठन के अनुसार जिले के प्रभारी मदन राठौर को चर्चा के लिए बुलाया गया था। शाम को करीब ६ बजे इन नेताओं से पहले सामुहिक व बाद में एक-एक करके बात की गई। नेताओं ने बताया कि इसमे विधानसभा चुनाव की तैयारी, बूथ अनुसार पार्टी की तैयारी, कार्यकर्ताओं का उत्साह के अलावा सरकार की योजनाओं में हितग्राहियों की संख्या आदि के बारे में सवाल किए गए।
SCST ACT पर भी जानकारी ली

एक -एक करके जब चर्चा हुई तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सिंह ने एट्रोसिटी एक्ट पर जिले में स्वर्ण समाज व ओबीसी की भूमिका के बारे में सवाल किए। इसके अलावा हर विधानसभा सीट के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसमे किस प्रत्याशी की क्या स्थिति से लेकर संगठन की विधानसभा सीट अनुसार शक्ति की जानकारी ली गई। बैठक में विशेष रुप से जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की २५ सितंबर को होने वाली यात्रा व कार्यकर्ताओं के महाकुंभ पर दिया गया।
प्राथमिकता कार्यकर्ता महाकुंभ

जब वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक होती है तो अनेक विषय पर बात होती है। बैठक में कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमे कंट्रोल रूम, बस, ट्रेन आदि किस तरह से कार्यकर्ता आएंगे, ये जानकारी ली गई।
कान्हसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो