scriptबुध हो रहे वक्री, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान | mercury retrograde in cancer from 8 july | Patrika News

बुध हो रहे वक्री, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

locationरतलामPublished: Jul 07, 2019 11:24:53 am

Submitted by:

Ashish Pathak

जो सोचा भी नहीं, उस प्रकार की शुभ व अप्रत्याशित घटनाएं उनके जीवन में होगी। कर्क राशि में मंगल के साथ बुध बडे़ दंगल करवाएगा।

indian astrology in hindi

indian astrology in hindi

रतलाम। आगामी 8 जुलाई 2019 को तड़के 4 बजकर 42 मिनट पर बुध अपने प्रबल शत्रु चंद्रमा की राशि कर्क में वक्री होंगे। इस राशि में अभी बुध के साथ मंगल भी विराजमान है। अगले 25 दिन तक बुध के वक्री होने का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि पांच राशि वालों का भाग्य तेजी से बदलेगा। उन्होंने जो सोचा भी नहीं, उस प्रकार की शुभ व अप्रत्याशित घटनाएं उनके जीवन में होगी। कर्क राशि में मंगल के साथ बुध बडे़ दंगल करवाएगा। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने पैलेस रोड पर कही। वे बुध के वक्री होने पर राशि में होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
यह भी पढे़ं – 149 वर्ष बाद बन रहा चंद्र ग्रहण पर दुर्लभ योग, आपकी राशि पर होगा इस तरह असर

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि बुध ग्रह अधिकतर समय सूर्य के साथ रहता है। इसके सूर्य के साथ रहने से 100 में से 90 जन्म कुंडली में बुधादित्य योग बनता है, लेकिन इस बार मंगल के साथ आने पर ये बडे़ दंगल करवाएगा। जो लोग बडे़ निवेश के बारे में सोच रहे है, उनको सतर्कता रखना चाहिए। बाजार में मंदी आएगी। दुर्घटनाएं बढेग़ी। सोने के भाव में अचानक से तेजी व मंदी होगी।
यह भी पढे़ं – पूजन में भूलकर नहीं करें ये काम, न तो हो जाओगे बर्बाद

इस तरह होगा राशि पर असर

मेषराशि
बुध मेष राशि के चौथे भाव में वक्री होंगे। इस वक्री के दौरान मेष राशि वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा फल इस दौरान मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा और जीवनसाथी के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताने को मिलेगा।
वृषराशि
बुध वृष राशि के तीसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान इस राशि वालों के मनोबल में वृद्धि होगी। ये राशि वाले अपनी बात को दूसरों के सामने अच्‍छे से रख पाएंगे। कार्यस्‍थल पर भी आपका प्रभाव बनेगा। इसके साथ ही इस दौरान आप अपना घर खरीद सकते हैं।
मिथुनराशि
बुध मिथुन राशि के दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान ऐसे में आपको घर के बुजुर्गों का खास ध्‍यान रखने की आवश्‍यकता है। माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही समय है। पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
कर्कराशि
बुध कर्क राशि के प्रथम भाव या लग्न भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, अन्यथा हानि हो सकती है। पारिवारिक स्तर पर आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस वक्‍त आपको अपने पार्टनर के साथ संबंधों में सावधानी से चलने की जरूरत है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
यह भी पढे़ं – गुप्त नवरात्रि 2019: करें सिर्फ ये 1 कार्य, मिलेगी हर काम में सफलता

सिंहराशि
बुध सिंह राशि के 12वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान परिवार की अच्छी स्थिति आप के अंदर जोश भरेगी और इसके चलते निजी जीवन में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं।
कन्याराशि
बुध कन्या राशि के 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री के दौरान घर में सुख व समृद्धि का वास होगा। इस दौरान आपको पुराने किसी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। वाहन सुख एवं राजकीय क्षेत्र से लाभ हो सकता है। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
तुलाराशि
बुध तुला राशि के 10वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति वाले व्यक्ति को लाभ होगा। इस दौरान आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रॉपर्टी में निवेश और शेयर बाजार में पैसा लगाना फायदेमंद साबित होगा। आप ऊर्जा और स्‍वास्‍थ्‍य से परिपूर्ण रहेंगे।
वृश्चिकराशि
बुध चृश्चिक राशि के नौवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एकदम सही समय है। धन प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक, डॉक्टर आदि बनने की अधिक संभावना है।
यह भी पढे़ं – 16 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, राशि अनुसार जरूर करें उपाय

धनुराशि
बुध धनु राशि के आठवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान आपका धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा। साथ ही आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रोफेशनली भी आपको थोड़ा सोच विचार कर आगे बढऩा होगा ताकि कोई परेशानी नहीं आए।
मकरराशि
बुध कमर राशि के सातवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान रंगमंच, संगीत, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए बहुत ही सौभाग्यशाली समय रहने की संभावनाएं हैं। साथ ही किसी विदेशी स्रोत से आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
कुंभराशि
बुध कुंभ राशि के छठवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। इसके प्रभाव से आप कठिन से कठिन परिस्थिति से बाहर निकल आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
मीनराशि
बुध मीन राशि के पांचवे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इस दौरान घर में जन्म लेने वाली लड़की सौभाग्यशाली होगी। लड़की के जन्म लेने से मन में दबी हुई आपकी इच्‍छाएं भी पूरी हो सकती हैं। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपका पार्टनर इस वक्‍त आप से किसी प्रकार के सरप्राइज की उम्‍मीद कर रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो