scriptLOK SABHA ELECTION 2019 चुनाव से पहले ये पार्टी घर घर देगी पीले चांवल, तो दूसरी पार्टी ने बनाई ये योजना | LOK SABHA ELECTION 2019 BJP CONGRESS LATEST NEWS | Patrika News

LOK SABHA ELECTION 2019 चुनाव से पहले ये पार्टी घर घर देगी पीले चांवल, तो दूसरी पार्टी ने बनाई ये योजना

locationरतलामPublished: Mar 29, 2019 12:30:48 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

LOK SABHA ELECTION 2019 चुनाव से पहले ये पार्टी घर घर देगी पीले चांवल, तो दूसरी पार्टी ने बनाई ये योजना

Rto Department Latest News In Hoshangabad

BREAKING: यूपी के इस जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

रतलाम। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट लाने के लिए दोनों दल अपनी गुप्त योजना बना रहे है। इस योजना का अब खुलासा हो गया है। कांगे्रस व भाजपा बंद कमरे में मतदाताओं को लुभाने के लिए जो रणनीति बना रहे है, उस बारे में जानकारी बाहर आ गई है। भाजपा व कांगे्रस ने लोकसभा चुनाव की रतलाम सीट को जीतने के लिए हरसंभव योजना पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा पीले चांवल बांटेगी तो कांगे्रस बूथ को मजबूत करेगी।
lok sabha election 2019
कांगे्रस की है ये योजना
पिछले तीस वर्षो से रतलाम शहर सीट पर विधानसभा व लोकसभा चुनाव हार रही कांगे्रस ने इस बार इसको जीतने के लिए योजना पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही के विधानसभा चुनाव में शहर के २५७ बूथ में कांगे्रस को करीब-करीब हर बूथ पर निराशा ही हाथ लगी। कुछ बूथ को छोड़ दिया जाए तो हर जगह पार्टी को हार मिली। इसको गंभीरता से पार्टी ने लिया है। अब इसके लिए योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए वार्ड प्रभारी व मंडलम प्रभारी से भी राय ली जा रही है। अप्रैल के मध्य तक शहर विधानसभा के सभी 257 बूथ पर प्रभारी तय कर दिए जाएंगे। कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय ने बताया कि पार्टी ने लगातार हार को गंभीरता से लिया है। इस बार वरिष्ठ नेता मिलकर जल्दी ही शहर के 257 बूथ पर प्रभारी की नियुक्ति करेंगे।
lok sabha election 2019
भाजपा में इस योजना पर काम

लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी की सरकार बनवाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा सक्रि य भूमिका निभाएगा। भाजपा का ये विंग विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर से मतदान के लिए घर-घर पीले चावल बांटेगा। अप्रैल में प्रत्याशी की घोषणा के बाद बैठक करेगी व विस्तार से योजना बनाएगी। इतना ही नहीं, इस बार विधानसभा प्रभारी भी रहेंगे जो अभियान पर नजर रखेंगे। महिला मोर्चा ने कार्य की शुरुआत कर दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान जो महिलाएं अधिक सक्रिय रही थी, उनको फिर से जवाबदेही दी जा रही है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पदमा जायसवाल ने बताया कि इसके लिए लक्ष्य तय किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक बूथ को कवर किया जाए, इसके लिए योजना बन रही है। घर-घर पीले चावल देकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जल्दी अभियान चलेगा।
lok sabha election 2019
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो