script

गुरु का आज राशि में परिवर्तन, लाएगा आपके जीवन में बदलाव

locationरतलामPublished: Oct 11, 2018 01:01:57 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

गुरु का आज राशि में परिवर्तन, लाएगा आपके जीवन में बदलाव

patrika

गुरु का आज राशि में परिवर्तन, लाएगा आपके जीवन में बदलाव

रतलाम। 27 अक्टोबर 2006 के बाद लगभग 12 साल बाद बृहस्पतिवार को देव गुरु बृहस्पति 11 अक्टूबर रात्रि 7 बजकर 19 मिनट पर गुरु ग्रह राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में आएगा। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर हो होने वाला है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार करीब 13 महीने पहले पिछले साल 13 सितंबर 2017 में गुरु तुला राशि में प्रवेश किया था। इसके बाद अब मंगल की राशि वृश्चिक राशि में आया है। मंगल की राशि में गुरु कुछ राशि लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाला है, तो कुछ के लिए सामान्य तथा कुछ के लिए खराब भी हो सकता है गुरु ग्रह करीब 13 माह में एक बार राशि बदलता है।
ज्योतिर्विद पं. सोमेश्वर जोशी ने बताया कि वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर एक राशि से दूसरी राशि में जाना का विशेष महत्व है। बृहस्पति ग्रह को देवगुरु की उपाधि प्राप्त है और इन्हें जीवन में विद्या, शिक्षा, ज्ञान, मांगलिक कार्यो, उन्नति का कारक माना जाता है इसलिए इनके गोचर का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार गुरु 11 अक्टूबर को 7 बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में आ रहे हैं और इसमें 29 मार्च तक रहेंगे, फिर 1 महीने धनु पर रहने के बाद 23 अप्रैल से 29 अक्टूबर 2019 तक वृश्चिक राशि मे रहेंगे। गुरु किसी भी एक राशि में एक साल तक रहते हैं, लेकिन इस समय वह तीव्रगामी हो गए हैं। इस कारण वृश्चिक राशि में केवल 11 महीने तक रहेंगे।
गुरु के गोचर और तीव्रगामी अवस्था का राशि पर असर

मेष- अष्टम गुरु सामान्य फल देगा। खुशियां और धन की प्राप्ति होगी। नए कार्यों प्राप्त होंगे एवं विरोधी शांत रहेगे। प्रसन्नता और अचानक धन लाभ का योग है। समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वृृषभ- सप्तम गुरु मांगलिक कार्य सम्पन्न कराएगा यश और आय में वृद्धि करेगा। कुल मिलाकर समय सामान्य से श्रेष्ठ हो जाएगा। रुके हुए काम होने लगेंगे।

मिथुन- षष्टम गुरु सामान्य फल देगा। सावधान रहें वाहन से दिक्कत हो सकती है। मित्रों से परेशानी होगी। परिवार के साथ भ्रमण पर जाने की संभावना।
कर्क- अच्छा समय आरंभ होगा। गुरु की नवम पूर्ण दृष्टि के साथ, गुरु के पंचम हो जाने से कई दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा। आय में सुधार के साथ, सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह-माता सम्पति सुख संतान से सुख प्राप्त होगा और नए कार्यों की प्राप्ति होंगी। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। गुरु चतुर्थ है, इस कारण कुछ परेशानियां समस्याएं आएगी।

कन्या- तृतीय गुरु लोकप्रियता के साथ आय में वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आएगी। परिवार अनुकूल, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।
तुला- द्वितीय गुरु समय अच्छा करेगा। कार्य समय पर होंगे एवं लाभ की प्राप्ति भी होगी। कुछ दिनों बाद परेशानी आ सकती है। चोरी होने का भय है। अच्छा समय आने के योग मनचाहे काम होंगे।
वृश्चिक- प्रथम गुरु स्वास्थ्य, आय के मामलों में समय अच्छा रहेगा। मदद की प्राप्ति भी होगी और कार्य में तरक्की मिलेगी। छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। गुरु का प्रवेश राशि में होने से पिछले समय से चली आ रही आर्थिक तंगी दूर होगी।
धनु- गुरु द्वादश रहेगा। यह समय व्यय बढ़ाने वाला और आय को कम करने वाला होगा। अत्यंत सावधान रहकर काम करना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मकर- एकादश गुरु आय में वृद्धि होने लगेगी। अनावश्क समय की बर्बादी से बचेंगे। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। नए काम की प्राप्ति होगी। पुरानी जायदाद से लाभ मिलेेगा।
कुंभ- गुरु की दृष्टि नहीं रहेगी फिर भी बेहतर आय बनी रहेगी। संतान से सुख और कार्य में वृद्धि के आसार हैं। कार्य स्थान पर प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी, विरोधी शांत रहेंगे। कुछ दिनों बाद अनचाहे काम करना पड़ सकते हैं।
मीन- नवम गुरु भाग्य के साथ आपके लिए समय अच्छा है। आय में सुधार रहेगा और कार्य भी समय पर होंगे। वरिष्ठों सहयोग प्राप्त होगा। नए काम भी मिल सकते हैं। पिछले समय से रुके कार्यों में गति आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो