scriptAstrology 15 जनवरी को मनेगी Makar Sankranti, राशि अनुसार होगा मिलेगा ये फल | happy makar sankranti 2019 ka rashi anusar fal | Patrika News

Astrology 15 जनवरी को मनेगी Makar Sankranti, राशि अनुसार होगा मिलेगा ये फल

locationरतलामPublished: Jan 05, 2019 07:07:41 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

Astrology 15 जनवरी को मनेगी Makar Sankranti, राशि अनुसार होगा मिलेगा ये फल

happy makar sankranti

happy makar sankranti

रतलाम। वर्षो से मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनता आया है। वर्ष 2019 याने इस बार ये पर्व 14 को नहीं, बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ये होने का बड़ा कारण ये है कि 14 जनवरी को सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में आगमन शाम को 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसका प्रभाव 15 जनवरी को दिनभर होगा। इसलिए रतलाम सहित देशभर में मकर संक्रांति का पर्व दो दिन तक मन सकेगा। ये बात ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने नक्षत्र लोक में शनिश्चरी अमवास को भक्तों को कही।
ज्योतिषी जोशी ने कहा कि सूर्य के प्रतीक मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लोग सुबह नहाधोकर पूर्व दिशा की ओर सूर्य को अर्घ्य देते हुए नमस्कार करते है। वैसे ये हर साल 14 जनवरी को मनाया जाने वाला यह त्योहार इस साल 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। 14 जनवरी को सूरज शाम के समय 7 बजकर 52 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने वाला है जिसका पुणयकाल 15 जनवरी तक जारी रहेगा। 15 जनवरी को दिनभर दान-धर्म चलता रहेगा।
सिंह पर आ रही मकर संक्रांति

ज्योतिषी जोशी ने भक्तों को बताया कि इस बार मकर संक्रांति सिंह पर आ रही है। मकर संक्रांति का २०१९ में वाहन सिंह रहेगा। इसके अलावा उपवाहन गज होगा। सफेद रंग के वस्त्र में गोल्ड के बर्तन में अन्न ग्रहण करते हुए व कुंकुंम का लेप करके आ रही ये मकर संक्रांति कारोबार से लेकर व्यापार के लिए बड़ी शुभ होगी।
बाजार पर होगा इस तरह असर

बाजार में कुछ वस्तुओं में तेजी तो कुछ में मंदी आएगी। चांदी, चांवल, जौ, चना, कपास, अलसी, सरसो, मैथी, घी में तेजी आएगी। इसके अलावा गुड़, सोना, चांदी में मंदी रहेगी। इतना ही नहीं, लकड़ी, कोयला व पत्थर से जुडे़ कारोबार में तेजी रहेगी। संक्रांति के दिन नए बर्तन, गर्म कपडे़, सुहाग का सामान, गुड़, तिल, सुखी खिचड़ी, भूमि का दान, गाय को चारा, घोडे़ को घांस खिलाने से लाभ होता है।
ये रहेगा दिन का पुण्यकाल
मकर संक्रांति के दिन तिल के दान का विशेष महत्व है। इसके अलावा 14 जनवरी की मध्यरात्रि 2 बजकर 20 मिनट से 15 जनवरी की शाम को 6 बजकर 20 मिनट तक पुण्यकाल रहेगा।
राशि अनुसार इस तरह रहेगा फल

ज्योतिषी जोशी के अनुसार मकर संक्रंाति के दिन दान करने से हर राशि वाले को लाभ होता है। अगर दान किया गया तो मेष राशि को धन का लाभ, वृषभ राशि को अन्न का दान, मिथुन राशि को स्वास्थ्य का लाभ, कर्क राशि को हर कार्य में सफलता, सिंह राशि को पूर्वजों का आशीर्वाद, कन्या राशि को आवास का लाभ, तुला राशि को सम्मान व प्रतिष्ठा का लाभ, वृश्चिक राशि को वाहन का लाभ, धनु राशि को परीक्षा में सफलता, मकर राशि को दुश्मन पर जीत, कुंभ राशि को धनलाभ व मीन राशि को हर कार्य में सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो