scriptचुनाव 2019 – शाह की रणनीति से भाजपा की कदमताल | Election 2019 - BJP's move to Shah's strategy | Patrika News

चुनाव 2019 – शाह की रणनीति से भाजपा की कदमताल

locationरतलामPublished: Feb 20, 2019 11:01:06 am

Submitted by:

harinath dwivedi

चुनाव 2019 – शाह की रणनीति से भाजपा की कदमताल

Election 2019 - BJP's move to Shah's strategy Elections 2019, Strategy, BJP, Amit Shah, Narendra Modi, Modi Government

चुनाव 2019 – शाह की रणनीति से भाजपा की कदमताल

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने इन्हीं तैयारियों के म²ेनजर मंगलवार को विधायक चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क कार्यालय पर ली। बैठक के दौरान विभिन्न अभियानों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। बैठक में पार्टी द्वारा तय विभिन्न कार्यक्रमों के लिए विधानसभा व मंडल स्तर के प्रभारियों से चर्चा की। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवन्त कोठारी, संतोष पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री राकेश मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य (मामा), नगर निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, आशा मौर्य, अशोक जैन लाला, निर्मल कटारिया, मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, रवि निन्धाने, नंदकिशोर पंवार और मोहन वर्मा आदि उपस्थित थे।
इन्हें नियुक्त किया प्रभारी
कमल ज्योति संकल्प अभियान
26 फरवरी को प्रत्येक मंडल के 2 चौराहों पर आकर्षक विद्युत सज्जा कर दीप प्रज्जवलन व भारत माता की आरती की जाएगी। इसके लिए विधानसभा प्रभारी राकेश मिश्रा, सूरजमल जैन मंडल प्रभारी राकेश परमार, मुखर्जी मंडल प्रभारी अभय जैन, दीनदयाल मंडल प्रभारी राकेश नागर बनाए गए।
भारत के मन की बात अभियान
26 फरवरी को प्रत्येक मंडल में एलईडीयुक्त रथ जनता के बीच पहुंचेगा। रथ के माध्यम से आम नागरिकों से सुझाव मांगे जाएंगे। जिला प्रभारी सूरज जाट, विधानसभा प्रभारी शक्तिसिंह बनाए। सूरजमल जैन मंडल प्रभारी हितेश कामरेड, मुखर्जी मण्डल प्रभारी विनोद यादव और दीनदयाल मंडल प्रभारी रवि सोनी बनाए गए।

मेरा परिवार भाजपा परिवार
कार्यक्रम 12 फरवरी से शुरू हो गया है जो 5 मार्च तक सतत् जारी रहेगा। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज आरोहित किया जा रहा है। जिला प्रभारी अशोक जैन लाला, विधानसभा प्रभारी राकेश नागर, सूरजमल जैन मंडल प्रभारी दशरथ पाटीदार, मुखर्जी मंडल प्रभारी सुरेन्द्र गुर्जर, दीनदयाल मण्डल प्रभारी कमलेश टांक बनाए गए।
मेरा बूथ सबसे मजबूत
28 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे। जिला प्रभारी आशा मौर्य, विधानसभा प्रभारी विपिन पोरवाल, सूरजमल जैन मंडल प्रभारी गोपाल शर्मा, मुखर्जी मंडल प्रभारी भरत तंवर और दीनदयाल मण्डल प्रभारी राजेश रांका बनाए गए।
हितग्राही सम्पर्क अभियान
केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें भाजपा को समर्थन देने की अपील की जाएगी। कार्यक्रम 18 फरवरी से 5 मार्च तक तक चलेगा। जिला प्रभारी निर्मल कटारिया, सूरजमल जैन मंडल प्रभारी निखिल पांचाल, मुखर्जी मंडल प्रभारी रवि निन्धाने और दीनदयाल मंडल प्रभारी सुशील कुमावत बनाए गए।
युवा संकल्प रैली
2 मार्च को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली का आरंभ अलकापुरी से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद चौक पर विसर्जित होगी। इसके प्रभारी शैलेन्द्र डागा बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो