scriptनिगम के कर्मचारियों को मिला दीपावली के पहले तोहफा | Corporation employees hindi news | Patrika News
रतलाम

निगम के कर्मचारियों को मिला दीपावली के पहले तोहफा

निगम के कर्मचारियों को मिला दीपावली के पहले तोहफा

रतलामOct 04, 2018 / 11:12 am

harinath dwivedi

Corporation employee regularization, employee union, advantage

निगम के कर्मचारियों को मिला दीपावली के पहले तोहफा

रतलाम। नगर निगम में वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के रूप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को यूनियन की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार नियमित कर दिया गया है। दीपावली के ठीक पहले निगम के 20 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है जो उनकी वर्षों की निगम में दी गई सेवा का प्रतिफल है। जैसे ही एक-एक कर्मचारी का नाम पुकारते हुए उसे आदेश लेने के लिए महापौर डॉ. सुनीता यार्दे की टेबल तक जाने को कहा गया तो कर्मचारियों के चेहरों पर सुखद मुस्कान के साथ आश्चर्य के भाव भी थे। आश्चर्य इसलिए कि उनकी वर्षों की नौकरी के बाद आज वे नियमित हो पाए हैं। फिलहाल पहले दौर में पात्र पाए 20 कर्मचारियों को ये आदेश महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने अपने कक्ष में निगम आयुक्त एसके सिंह और एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में यूनियन के पदाधिकारियों के सामने संबंधित कर्मचारियों को प्रदान किए। इसके पहले कर्मचारियों की यूनियन ने महापौर, निगम आयुक्त और एमआईसी सदस्यों का हार फुल से स्वागत किया।
लगभग 70 कर्मचारी

नगर निगम में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग 70 है जिन्हें नियमित किया जाना है। इनके दस्तावेजों की जांच छानबीन समिति कर रही है। पहले दौर में जिन कर्मचारियों ने अपने सारे दस्तावेज छानबीन समिति को सौंप दिए थे उनके नियमितीकरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे 20 कर्मचारी हैं जिन्हें नियमित किया गया है। मप्र नगर पालिक निगम, नगर निगम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हेमंत सोलंकी, निगम कर्मचारी यूनियन के दिनेश सोलंकी ने बताया आज आदेश जारी हो गए हैं। आदेश की प्रति सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में महापौर और निगम आयुक्त ने प्रदान की। इस दौरान एमआईसी सदस्य मनीषा शर्मा, सूरज जाट, रेखा जोहरी सहित अन्य मौजूद रहे।
26 की सूची में से 20 का नाम

निगम की तरफ से जारी की गई 20 कर्मचारियों की सूची के आदेश में स्पष्ट किया गया कि नियमितीकरण के लिए प्राप्त 47 आपत्ति, आवेदनों में से 26 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सेवा में निरंतरता पाई गई एवं शेष 21 कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सेवा में निरंतरता नहीं पाई जाने का उल्लेख करते हुए उपस्थिति एवं सेवा में निरंतरता प्रपत्र सहित जांच प्रतिवेदन २४ अगस्त को समिति ने प्रस्तुत किया। 26 में से 20 के आदेश जारी किए जा रहे हैं जबकि छह कर्मचारियों की स्थिति बाबत लेखाशाखा की सूची में मस्टर अनुसार स्थिति स्पष्ट नहीं पाई गई है। एमआईसी की बैठक 27 सितंबर के अनुसार सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए।

Home / Ratlam / निगम के कर्मचारियों को मिला दीपावली के पहले तोहफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो