scriptविधायकों को पच नहीं रहे थे, बदल डाला पार्टी का जिलाध्यक्ष | bjp change president in madhya pardesh | Patrika News

विधायकों को पच नहीं रहे थे, बदल डाला पार्टी का जिलाध्यक्ष

locationरतलामPublished: Feb 14, 2019 11:33:56 am

Submitted by:

Ashish Pathak

विधायकों को पच नहीं रहे थे, बदल डाला पार्टी का जिलाध्यक्ष

ratlam

ratlam bjp presint change news

रतलाम। भाजपा ने बुधवार देर रात रतलाम सहित प्रदेश के 11 जिलाध्यक्ष को बदल डाला। रतलाम में कान्हसिंह चौहान को बदलने के पीछे का कारण उनकी तीनों विधायकों से पटरी नहीं बैठ पाना बताया जा रहा है। जिलाध्यक्ष के रुप में कान्हसिंह आरएसएस के अनुशासन के नियम को सख्ती से पालन करवा रहे थे, जबकि विधायक वक्त के अनुसार ढ़ील चाहते थे। इस के बाद भाजपा में किसी समय जिलाा उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह लुनेरा को भोपाल ले जाकर प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य से मिलवाया गया च तीन दिन बाद उनके नाम की घोषणा जिलाध्यक्ष के रुप में पार्टी ने कर दी। बता दे कि जिलाध्यक्ष बनने के पूर्व तक लुनेरा जिला सहकारी बैंक में डायरेक्टर के पद पर है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बुधवार को रतलाम और मंदसौर के पार्टी जिलाध्यक्ष बदल दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 16 फरवरी को धार में प्रस्तावित सभा से पहले किए गए ये बदलाव विधानसभा चुनाव के बाद मिली शिकायतों पर पार्टी की कार्रवाई बताई जा रही है। रतलाम के जिलाध्यक्ष पद पर कान्हसिंह चौहान की जगह सहकारिता नेता राजेन्द्रसिंह लुनेरा को पद मिला है। वहीं, मंदसौर में चन्दरसिंह की जगह राजेन्द्र सुराणा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। देररात बदलाव के आदेश आए है। भाजपा के संगठन पदाधिकारी सत्येन्द्र भूषण सिंह के हस्ताक्षर से बुधवार की रात को जारी आदेश में 11 जिलों के जिलाध्यक्ष बदले गए है।
ये लगे चौहान पर आरोप

रतलाम में कान्हसिंह चौहान को हटाकर वरिष्ठ सहाकारी नेता और जिला सहकारी बैंक के संचालक राजेन्द्रसिंह लुनेरा को कमान सौंपी है। कान्हसिंह को लेकर विधानसभा चुनाव में बगावती नेता के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी शिकायत की गई थी। जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय और उनके समर्थकों की इस शिकायत पर पार्टी की अनुशासन समिति जांच कर रही थी। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष राकेशसिंह की सहमति से चौहान को हटाकर राजेन्द्रसिंह लुनेरा को नया जिलाध्यक्ष बना दिया गया। हालांकि संगठन स्तर पर इस बदलाव को लेकर चौहान समर्थकों में नाराजगी है। खुद चौहान भी नए बदलाव से आहत नजर आ रहे है।
मित्र निवास रोड आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता
लुनेरा को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके मित्र निवास रोड के आवास पर पहुंच गए। गुरुवार को दोपहर में शहर विधायक चेतन्य काश्यप के कार्यालय पर लुनेरा का सम्मान होगा व वे पदाधिकारियों से चर्चा भी करेंगे।
तीन विधायकों ने की शिकायत, लुनेरा पर भरोसा

भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने खुद पार्टी के आदेश की पुष्टि की है। चौहान ने बताया कि पार्टी के आदेश की सूचना मिली है, संगठन के आदेश का पालन किया जाएगा। चौहान को लेकर जावरा विधायक के साथ ही रतलाम ग्रामीण और शहर विधायक की ओर से पार्टी को नाकारात्मक रिपोर्ट मिली थी। नए जिलाध्यक्ष लुनेरा को जावरा विधायक का करीबी माना जाता है वे लुनेरा निवासी है और पूर्व में दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रहे है। प्रदेश स्तर पर राजेन्द्रसिंह लुनेरा को पूर्व सीएम उमा भारती का करीबी माना जाता है।
ratlam
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो