scriptELECTION 2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, राहुल से लेकर प्रियंका गांधी के उडे़ होश | bjp breaking hindi news | Patrika News

ELECTION 2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, राहुल से लेकर प्रियंका गांधी के उडे़ होश

locationरतलामPublished: Feb 06, 2019 08:47:06 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

ELECTION 2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का मास्टर स्ट्रोक, राहुल से लेकर प्रियंका गांधी के उडे़ होश

loksabha election 2019

madhyapradesh-election

रतलाम। लोकसभा चुनाव 2019 की सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रियंका गांधी अचानक मित्र के घर आधी रात को जा रही है तो राहुल गांधी ने बंगाल में पैठ बनाने के लिए ममता बनर्जी के धरना आंदोलन को समर्थन दिया था। इन सब के बीच भाजपा ने मास्टर स्ट्रोक मारा जिससे राहुल से लेकर प्रियंका गांधी के होश उड़ा दिए है।
bjp
कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर घर-घर जनसम्पर्क करें व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। ये बात भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी ने बुधवार को कही। वे शहरी कार्यकर्ताओं को संबोधन दे रहे थे। आयोजन रंगोली परिसर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ था। जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को निर्देर्शित किया कि वे वार्ड व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से सतत् सम्पर्क में रहे और पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों को मूर्त रूप दें।
bjp
ये बोले शहर विधायक

शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने इस दौरान कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की उन्नति के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएं हैं। कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आम लोगों के बीच जाएं और अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं। रतलाम-झाबुआ लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा की जीत तय है। काश्यप ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आयुष्यमान योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। उन्होंने कहा कि रतलाम शहर के लिए केन्द्र सरकार ने कुछ दिन पूर्व ही 3500 अतिरिक्त मकानों की स्वीकृति प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रदान की है। अब भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे योजना के लिए पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे और उनका नाम सर्वे सूची में जुड़वाएं। काश्यप ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को संसदीय क्षेत्र से लगभग 55 हजार मतों की जीत मिली थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में अकेले रतलाम शहर और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली जीत से यह अंतर पट गया है। निश्चित मानिये लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।
bjp
ये रहे बैठक में प्रमुख रुप से उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से झाबुआ विधायक जीएस डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, महापौर डॉ सुनीता यार्दे, पूर्व महापौर आशा मौर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सोनू यादव, जिला पदाधिकारी पवन सोमानी, देवेन्द्र वाधवा, विनोद करमचंदानी, अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, बलवंत भाटी, इब्राहिम कुरैशी, नन्दकिशोर तोषावड़ा, मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, रमेश बदलानी व संतोष पोरवाल उपस्थित थे।
bjp
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो