scriptसाड़ी, खिलौने लेकर अपने बच्चे के साथ घर लौटी अधनी बिरहोर,ट्रेन में दिया था बच्चे को जन्म | woman gave birth to child in jharkhand train, now reached home | Patrika News
रांची

साड़ी, खिलौने लेकर अपने बच्चे के साथ घर लौटी अधनी बिरहोर,ट्रेन में दिया था बच्चे को जन्म

डॉक्टरों व अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने अधनी को शुभकामनाएं दी…
 

रांचीFeb 14, 2019 / 05:06 pm

Prateek

birhor

birhor

(रांची): रांची सदर अस्पताल के शिशु वार्ड से आज सिविल सर्जन डॉ भी. बी. प्रसाद और अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में महिला अधनी बिरहोर और उसके बच्चे को साड़ी, खिलौना और अन्य आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप देकर लोहरदगा स्थित उसके गांव भेज दिया गया।


लोहरदगा जिले के किस्को स्थित सेमरडीह गांव की निवासी अधनी बिरहोर ने गणतंत्र दिवस समारोह 2019 में भाग लेकर वापस रांची लौटने के क्रम में 2 फरवरी की रात्रि को ट्रेन में उक्त कंपार्टमेंट में सफर कर रही महिला चिकित्सकों की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद अधनी बिरहोर और उसके बच्चे को अगले दिन 3 फरवरी 2019 को रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल सर्जन डॉ भी.बी. प्रसाद के निर्देश पर चिकित्सकों ने महिला और बच्चे की विशेष देखभाल शुरू कर दी थी।

 

मां और बच्चे के पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हो जाने के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। सिविल सर्जन ने महिला के पति गणेश बिरहोर को महिला और बच्चे की देखभाल करने की सलाह दी और किसी तरह की समस्या होने पर चिकित्सकों से जानकारी लेने की बात कही। वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की ओर से परिवार को लोहरदगा पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ए.के. झा, डॉ विमलेश सिंह, अंतरा झा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Home / Ranchi / साड़ी, खिलौने लेकर अपने बच्चे के साथ घर लौटी अधनी बिरहोर,ट्रेन में दिया था बच्चे को जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो