scriptपश्चिमी सिंहभूम:सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष को जेल | West Singhbhum's JMM President Bhubaneswar Mahato Send To Jail | Patrika News

पश्चिमी सिंहभूम:सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में झामुमो जिलाध्यक्ष को जेल

locationरांचीPublished: Jun 28, 2019 05:32:58 pm

Submitted by:

Prateek

West Singhbhum: झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) ने इस मामले को बड़ी गंभीरता से लिया है। पार्टी ( Jharkhand Mukti Morcha ) की ओर से मामले की जांच करने के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठीत की गई है। साथ ही तुरंत एक्शन लेते हुए भुवनेश्वर महतो ( Bhubaneswar Mahato ) को जिलाध्यक्ष ( JMM President ) पद से निलंबित कर दिया…
 

West Singhbhum

Bhubaneswar Mahato

(रांची,रवि सिन्हा): पश्चिमी सिंहभूम ( West Singhbhum ) जिले के झारखंड मुक्ति मोर्चा ( Jharkhand Mukti Morcha ) जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ( Bhubaneswar Mahato ) को सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आज उन्हें चाईबासा के पोड़ाहाट कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत के आदेश से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले गुरुवार की देर रात गिरफ्तारी के पहले भुनेश्वर महतो ने स्वीकार किया कि भूलवश मैसेज फारवर्ड हो गया, धार्मिक भावना पर ठेस पहुंचाने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार झामुमो ( JMM ) जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो ( Bhubaneswar Mahato ) ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी की आपत्तिजनक तस्वीर को पोस्ट किया। उन पर गंदी तस्वीर डालने के अलावा अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर झामुमो ( JMM ) नेता के पोस्ट के बाद चक्रधरपुर में हंगामा मच गया। हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोग थाना पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी और गुरुवार रात साढ़े नौ बजे चक्रधरपुर थाने का घेराव किया। पुलिस ( jharkhand police ) ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और रात में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जेल जाने से पहले भुवनेश्वर महतो ने कहा कि उनसे गलती से यह पोस्ट सोशल मीडिया में फारवर्ड हो गया, लेकिन उनकी मंशा ऐसी नहीं थी।

 

 

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ( SP Indrajit Mahatha ) ने कहा कि झामुमो नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चक्रधरपुर में बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

 

इधर, पार्टी नेतृत्व ने भी इसे गंभीरता से लते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें जिलाध्यक्ष पद से निलंबित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति बनायी है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि इस जांच समिति में झामुमो विधायक सह प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और पूर्व विधायक अमित कुमार महतो शामिल है। जांच समिति को पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करने के बाद एक सप्ताह के अंदर अपना जांच प्रतिवेदन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ( Hemant Soren ) को सौंपने का निर्देश दिया गया है,ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

ट्रेंडिंग वीडियो