scriptझारखंड में बारिश से बुरा हाल, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग का येलो अलर्ट | Rain Forecast, Weather Department Yellow Alert In Jharkhand | Patrika News

झारखंड में बारिश से बुरा हाल, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

locationरांचीPublished: Sep 30, 2019 08:01:35 pm

Submitted by:

Prateek

Heavy Rain Jharkhand: मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात की (Jharkhand Weather) संभावना जताई है, लगातार हो रही (Rain Forecast) बारिश के (Rain Forecast in jharkhand) कारण…

झारखंड में बारिश से बुरा हाल, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

झारखंड में बारिश से बुरा हाल, इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

रांची: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों मॉनसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक रिकॉर्ड 280 मिमी बारिश साहेबगंज जिले के राजमहल में बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीआरएफ ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है।


यहां हुई इतनी बारिश…

पिछले 24 घंटे में संताल परगना प्रमंडल के ही मधुपुर में 140 मिमी, पाकुड़ में 120 मिमी, मोहारो में 110 मिमी बारिश हुई। वहीं मसानजोर में 100 मिमी, गोड्डा में 70, महेशदपुर, पत्थरगामा, जरमुंडी में 60 मिमी, जामताड़ा, मोहनपुर, पालकोट में 50 मिमी, जमशेदपुर, पंचेत, सारठ में 40 मिमी, चाईबासा, कोलेबिरा, कोडरमा, धनबाद व देवघर में 30 मिमी बारिश हुई। रांची में भी इस दौरान करीब छह मिमी बारिश हुई। वहीं 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक रांची में 872 मिमी बारिश हो चुकी है।


मौसम विभाग ने जताई यह संभावना…

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं अगले चार अक्टूबर तक राज्यभर में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।


राज्य में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से सुखाड़ की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। हालांकि अब भी राज्य में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक 864 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से इस दौरान 1055 मिमी बारिश होती है। गढ़वा जिले में अब भी सामान्य से 52 फीसदी और गोड्डा में 44 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं साहेबगंज जिले में सामान्य से 46 फीसदी बारिश हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा जिले में भी इस बार सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अन्य सभी 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

यहां बाढ़ के हालात…

लगातार हो रही बारिश के कारण साहेबंज जिले में गंगा की बाढ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ राहत की कमान एनडीआरएफ ने थाम ली है। बिहार के बिहटा से एनडीआरएफ के 30 जवान बाढ प्रभावित परिवारों को दियारा से निकाल कर राहत शिविर में पहुंचा रहे हैं। जिला प्रशासन ने बाढ व बारिश को देखते हुए 3 अक्टूबर तक के लिए स्कूलों क कालेजों को बंद कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी खतरे के निशान से एक मीटर 4 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो