scriptजन-जन के बीच उपलब्धियों को ले जाएंगे, सभी 14 सीटें जीतेंगे- मंगल पांडेय | mangal pandey says BJP will win all lok sabha seats in jharkhand | Patrika News

जन-जन के बीच उपलब्धियों को ले जाएंगे, सभी 14 सीटें जीतेंगे- मंगल पांडेय

locationरांचीPublished: Jan 09, 2019 07:46:01 pm

Submitted by:

Prateek

बुधवार को भाजपा प्रदेश कोर कमेटी व लोकसभा संचालन समिति में मिशन 2019 पर मंथन किया गया…
 

bjp

bjp

(रांची): बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं की मदद से केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक ले जाएंगे। वे रांची स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश भाजपा कोर कमेटी और लोकसभा संचालन समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


जनता का विश्वास जीतने में सफल रहा केंद्र—पांडेय

मंगल पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साढ़े चार वर्षों से अधिक कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आये और सरकार लोगों का विश्वास जीतने में सफल रही है। भाजपा कोर कमिटी और लोकसभा संचालन समिति की बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई।


यह लोग रहे बैठक में मौजूद

इस बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, लोकसभा के झारखंड प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जयंत सिन्हा समेत अन्य नेता मौजूद थे। इनके अलावा राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय भी भी उपस्थित थे। बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में चर्चा के साथ ही वर्तमान की राजनीतिक परिस्थितियों में संगठन को मजबूत करने और तैयारियों की समीक्षा की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो